Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsइंजीनियरिंग छात्रा ने अपनी ही सहेली का उसके बॉयफ्रेंड साथ बनाया अश्लील...

इंजीनियरिंग छात्रा ने अपनी ही सहेली का उसके बॉयफ्रेंड साथ बनाया अश्लील वीडियो और करने लगी ब्लैकमेल

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के इस वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़ित युवती की दोस्त इंजीनियरिंग की छात्रा निकली। उसने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर होटल के कमरे में बल्ब के होल्डर में कैमरा फिट किया फिर वहीं कमरा अपनी सहेली को उसके बॉयफ्रेंड के साथ ...

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: एक सहेली ने अपनी ही सहेली का उसके बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में स्पाइक कैमरा लगाकर पहले अश्लील वीडियो बनाया। फिर वही अश्लील वीडियो उस बॉयफ्रेंड को भेजकर उसे ब्लैक मेल किया। इस लड़की ने यह पूरा गंदा खेल अकेले ही नहीं रचा। इसे अंजाम देने के लिए इसने अपने दो दोस्तों को भी साथ लिया। लेकिन यह पूरी घटना जिसमें एक लड़की ही अपनी सहेली का उसके बॉयफ्रेंड के साथ शेफ्ट करते समय अश्लील वीडियो स्पाय कैमरे से बनाती है और उसके बाद धन उगाही के लिए ब्लैकमेल करती है। यह घटना इस ओर इशारा करती है कि आज कोई भरोसा करे तो किस पर करे।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के इस वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़ित युवती की दोस्त इंजीनियरिंग की छात्रा निकली। उसने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर होटल के कमरे में बल्ब के होल्डर में कैमरा फिट किया फिर वहीं कमरा अपनी सहेली को उसके बॉयफ्रेंड के साथ रुकने के लिए बुक कराया। और इसके बाद अश्लील वीडियो अपनी सहेली की ब्वॉयफ्रेंड के वॉट्सएप पर भेजकर उससे ब्लैकमेल करके एक लाख रुपए मांगे। पुलिस ने फरियादी युवक की शिकायत के बाद इंजीनियर छात्रा सहित दोंनो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर देहात चीनोर निवासी 27 साल के युवक ने विश्वविद्यालय थाना पहुचकर शिकायत कर बताया कि उसने 26 जुलाई को गर्लफ्रेंड के साथ थाना क्षेत्र के होटल विराट इन सिटी सेंटर के कमरा नंबर 203 में गया था दोनों करीब 5 घंटे तक वहां रुके थे। होटल मैनेजर मुकेश शर्मा को कमरे का 1200 रुपए भी किराया चुका कर दोनों घर लौट आए। छह दिन बाद पहले उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। इसमें लिखा था गर्लफ्रेंड के होटल वाला वीडियो उसके पास है। एक लाख रुपए दो वरना वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर देगा।

युवक आरोपियों की धमकी से घबरा गया पैसों का इंतजाम करने के लिए पांच छह दिन का वक्त मांगा था लेकिन ब्लैकमेलर ने दो दिन का वक्त दिया। 23 अगस्त को ब्लैकमेलर ने कॉल कर बोला ज्यादा स्मार्ट बन रहा है तेरी दो दिन से कुंडली निकाल रहे हैं थाने में शिकायत की है अब तुझे जीने नहीं देंगे 30 मिनट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में पैसा डाल वरना अंजाम भुगतना पड़ सकता है। पीड़ित युवक ने घबराकर ऑनलाइन पांच हजार रुपए ट्रांसफर आरोपियों को कर दिए। लेकिन ब्लैकमेलर नहीं माने उन्हें धमकी दी 95 हजार रुपए और भेजे तब वहां वीडियो डिलीट होगा। पीड़ित युवक आरोपियों से परेशान होकर देर रात थाने पहुंचकर शिकायत की।

जिस नंबर से उसे धमकी मिल रही थी उसे पुलिस ने ट्रेस किया तो फोन युवक की गर्लफ्रेंड की सहेली राधा चौबे निवासी जुझारपुर दतिया का निकला। राधा इंजीनियरिंग की छात्रा है। ब्लैकमेलिंग में राधा का बॉयफ्रेंड भूपेन्द्र धाकड़ निवासी हुरावली का पुरा कैलारस मुुरैना और उसका दोस्त बृजेश धाकड़ निवासी देवकक्ष गांव कैलारस मुरैना शामिल था। आरोपी राधा ने खुलासा किया कि युवक की गर्लफ्रेंड उसकी सहेली है। उसने ही दोनों के लिए होटल विराट इन में कमरा बुक किया था। इस होटल में उसका भूपेन्द्र और बृजेश के साथ आना जाना रहता है। होटल के रूम नंबर 206 में उसकी टीम ने दो दिन पहले कैमरा लगाया था। ब्लैकमेल किए जाने के दौरान भी वह अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के ऊपर नजर रखी हुई थी।

आरोपी सहेली राधा उनकी हमदर्द बनकर ब्लैकमेलर्स को पैसा देने के लिए उधार रकम देने का नाटक भी कर रही थी। पीड़ित युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत की और ब्लैकमेलिंग के इस खेल का खुलासा हो गया। यह लोग खुद ही होटल में ग्राहक बनकर उसके कमरों में बल्ब की शक्लनुमा कैमरा फिट कर आए थे। उसके जरिए युवक युवतियों की वीडियो रिकार्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस तरह से अश्लील वीडियो बनाकर इस युवती ने कितने लोगों को ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के बाद इंजीनियर छात्रा उसके बॉयफ्रेंड और एक अन्य दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही, उनसे पूछताछ कर कार्रवाई में जुट गई है।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular