Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsआरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 खिताब, यह रहे जीत के हीरो

आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 खिताब, यह रहे जीत के हीरो

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया।

डिजिटल डेस्क अहमदाबाद; जब जब आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स 11 पंजाब की टीम पहुंची तो यह तो तय था कि इस बार आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलने वाला है क्योंकि आज से पहले इन। दोनों में से कोई भी टीम आईपीएल का खिताब नहीं जीती थी जिस तरह से। पंजाब ने पिछले मैच में मुंबई को हराया था। उससे तो यही लग रहा था की फाइनल मैच में पंजाब बहुत मजबूती से बेंगलुरु को चुनौती देगी। और जब पंजाब ने अपनी बॉलिंग मैं अपने जौहर दिखाए और 189। के स्कोर पर बेंगलुरू को समेट दिया तो ऐसा लगा। कि अब यह मैच पंजाब की पारी में है लेकिन बेंगलुरू के बोलर्स ने बहुत ही नपी तुली बॉलिंग की और पंजाब के झोली से मैच छीन लिया। 

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

नौवें ओवर में 72 के स्कोर पर पंजाब को दूसरा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने प्रभसिमरन को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। प्रभसिमरन 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 74 रन है। फिलहाल जोश इंग्लिस और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए तो इस समय तक पंजाब मजबूत स्थिति में था। पंजाब को 10वें ओवर में 80 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने विकेटकीपर जितेश के हाथों कैच कराया। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन है। कप्तान श्रेयस के आउट होते ही मैच पंजाब के हाथ से फिसलने लगा। 

पंजाब को 13वें ओवर में 98 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। क्रुणाल पांड्या ने जोश इंग्लिस को लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रेयस आउट हुए थे। फिलहाल शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 101 रन है। पंजाब को अब जीत के लिए 42 गेंद में 90 रन की जरूरत है। क्रुणाल ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में केवल 17 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

15 ओवर के बाद पंजाब ने चार विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। पंजाब को अब 30 गेंद में 72 रन की जरूरत थी। पंजाब को 17वें ओवर में दो झटके लगे। नेहल वढेरा के बाद मार्कस स्टोइनिस भुवनेश्वर के 17वें ओवर में आउट हुए। अब शशांक सिंह और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर थे। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंद में 47 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में 145 के स्कोर पर पंजाब को सातवां झटका लगा। यश दयाल ने ओमरजई को कैच आउट कराया। वह एक रन बना सके। फिलहाल शशांक सिंह और काइल जेमीसन क्रीज पर थे। 

आखिरी ओवर में शशांक सिंह ने कुछ अच्छे शॉट खेले। लेकिन आखिरी की छह गेंदों में उनतीस रन की जगह वह केवल तेईस रन बना सके। हालांकि उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वह अपनी टीम को नहीं जिता सके। जिस तरह से बेंगलुरु की बॉलिंग के सामने पंजाब के विकेट एक के बाद एक गिरते चले गए उससे पंजाब अपनी रंग गति को बनाए रखने में असफल रहा और उसका नतीजा यह रहा के अंतिम ओवरों में अत्यधिक रनों का दबाव था और विकेट हाथ में नहीं थे। हालांकि पूरे सीजन में पंजाब ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में जीत बेंगलुरु की हुई।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular