Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeअजब चोर का अजब खुलासा, पैदल चलना नहीं पसंद।इसलिए चुराता हूँ बाइक...

अजब चोर का अजब खुलासा, पैदल चलना नहीं पसंद।इसलिए चुराता हूँ बाइक और पेट्रोल

ग्वालियर में पड़ाव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद की है।पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सिविल ड्रेस में कर्मियों को तैनात किया था। इटालियन गार्डन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश निवासी गोसपुरा नंबर एक और राजू निवासी कोटा वाला मोहल्ला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी प्राइवेट जॉब का हवाला देकर अपनी पहचान छिपा रहे थे। पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की थी। पुलिस और वाहनों की बरामदगी के लिए उनसे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular