Thursday, April 16, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 16, 2026
HomeInternationalIndia Asia Cup 2025 Squad: भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनके सलेक्शन...

India Asia Cup 2025 Squad: भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किनके सलेक्शन या रिजेक्शन ने चौंकाया

India Asia Cup 2025 Squad, डिजिटल डेस्क; एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।। शुभमन गिल की उपकप्तान के तौर पर टीम में वापसी हुई। श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला। वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के हिस्सा थे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति ने आज मंगलवार (19 अगस्त) को टीम एक घटना की है।

भारत की टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद वापसी हुई। जितेश शर्मा का दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चयन हुआ है। जायसवाल और सुंदर को 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। जहां एक और कुछ खिलाड़ियों के चयन ने चौंकाया है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों के चयन न होने से लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी
प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल।

एशिया कप का 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबूधाबी में खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट में आयोजित होने वाले एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और ओमान हिस्सा लेंगी।

एशिया कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
भारत-यूएई (10 सितंबर)।
भारत-पाकिस्तान (14 सितंबर)।
भारत-ओमान (19 सितंबर)

जहां तक टीम के चयन की बात करें।तो कुछ नाम चौंकाने वाले हैं जबकि कुछ खिलाड़ियों का चयन न होना भी उनके फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है। श्रेयस प्रिअर और यशस्वी जायसवाल का मुख्य बिस्कॉट।में न होना उनके प्रदर्शकों को रास नहीं आ रहा। वहीं शिवम दुबे और रिंकू सिंह के चयन को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular