Sunday, April 12, 2026
20.1 C
Delhi
Sunday, April 12, 2026
HomeBig NewsINDI में रार, कांग्रेस आप आमने सामने, आप ने कांग्रेस को दे...

INDI में रार, कांग्रेस आप आमने सामने, आप ने कांग्रेस को दे दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली : दिल्ली में जैसे जैसे मौसम में ठंडक बढ़ रही है वैसे वैसे दिल्ली की राजनीति में गर्मी बढती जा रही है। दिल्ली  विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई की मांग कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता पर यही आरोप लगाए हैं? नहीं। लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज कराई है? 

सीएम आतिशी ने कहा, ‘हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस को लगता है कि हम (आम आदमी पार्टी) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ आप को हराने और दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए कुछ आपसी समझौता किया है। अगर कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है। भाजपा कांग्रेस का फंडिंग कर रही है। अजय माकन भाजपा का स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘देशद्रोही’ कहा, पार्टी 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन भाजपा द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और  आप नेताओं को टारगेट करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का इंतजाम किया लेकिन कांग्रेस ने केजरीवाल को देशद्रोही कहा। कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले, वरना हम कांग्रेस को इंडी गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular