Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeIIITM की फैकल्टी पर फायरिंग, पुलिस जाँच में जुटी

IIITM की फैकल्टी पर फायरिंग, पुलिस जाँच में जुटी

ग्वालियर मध्य प्रदेश: शहर में लंच पर घर जा रहे ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के फैकल्टी मेंबर की कार पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है और फायरिंग की वजह कार व बाईक की टक्कर होना बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

संतोष सिंह ट्रिपल आईटीएम कॉलेज में फैकल्टी मेंबर हैं। सोमवार दोपहर करीबन एक बजे लंच के लिए कार में सवार होकर घर जा रहे थे, तभी हजीरा थाना अंतर्गत एमएस रोड पर संतोष की कार में एक बाईक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाईक पर दो युवक सवार थे। संतोष ने टक्कर मार कर भाग रहे बाईक सवार दो युवकों में से एक युवक को पकड़ लिया। पकड़ में आए युवक ने मोबाईल से कॉल करके अपने साथी को कथित तौर पर महाराजपुरा से बुला लिया।

स्पलेंडर सवार युवक के साथी ने मौके पर पहुंचकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से पथराव और फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोली कार के शीशे को तोड़ते हुए आरपार हो गईं। जबकि दो फायर हवा और जमीन पर किए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई और दोनों बाईक सवार आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना संतोष ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मय बल के मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पथराव करने और फायरिंग करने के फुटेज मिले हैं। वहीं पुलिस ने संतोष सिंह की शिकायत पर बाईक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही बाईक के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान किए जाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular