Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsआखिरकार पकड़ा गया 25 हजार का इनामी "चूहा"

आखिरकार पकड़ा गया 25 हजार का इनामी “चूहा”

आपको बता दें कि चूहा पर अलग-अलग थानों में लूट तथा अन्य अपराधों के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने सालों बाद चूहा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक मुठभेड़ में पुलिस ने चूहा को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि चूहा पर अलग-अलग थानों में लूट तथा अन्य अपराधों के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

प्रकाश उर्फ चूहा नाम का यह बदमाश काफी लंबे समय से अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है और नोएडा में वारदात कर वापस दिल्ली चला जाता था। इस अपराधी के लगातार अपराधों से पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई थी। 

पुलिस ने बताया है कि 19 जून की देर रात थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने के लिए बोला। दोनों रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में प्रकाश उर्फ चूहा को पैर में गोली लग गई। वहीं उसका एक साथी मनीष मौके से फरार हो गया। इस तरह पुलिस ने आखिरकार चूहा को पकड़ लिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular