Wednesday, July 29, 2026
29.3 C
Delhi
Wednesday, July 29, 2026
HomeBig Newsदतिया उपचुनाव में सीएम यादव बोले 'भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, यहां प्रत्येक...

दतिया उपचुनाव में सीएम यादव बोले ‘भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है’

दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता। भाजपा सरकारों ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं, उनको जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दतिया उपचुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

Datia by election updates; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव कार्यालय होटल रतन रॉयल में शनिवार को दतिया विधानसभा क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और यहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा के उपचुनाव में भी अपने एक साधारण कार्यकर्ता श्री आशुतोष तिवारी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। यह चुनाव भाजपा-कांग्रेस के साथ ही विरासत और जमीनी कार्यकर्ता के बीच में है, इसलिए पूरी तरह से मैदान में डट जाएं और भाजपा सरकार में चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से सभी वर्गों एवं समाजों का विकास किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित की गईं हैं। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित अन्य सभी वर्गों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर पहुंचे और लोगों को बताएं।
भाजपा ने देश, प्रदेश और क्षेत्र का विकास किया और आगे भी करेंगेl

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की डंबल इंजन सरकार में दतिया विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। क्षेत्र में भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज खुलवाया। मां पीताम्बरा के दर्शन के लिए देश-विदेशों से श्रद्धालु आते हैं उनके लिए दतिया को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा, सड़कों का जाल बिछाया। किसानों के लिए योजना बनाकर भरपूर पानी उपलब्धता करवाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय यहां पर डाकुओं, लुटेरों का साम्राज्य था, लेकिन भाजपा ने उनका आतंक खत्म करके लोगों की जिंदगी में खुशहाली दी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के माध्यम से हर माह बहनों के खातों में राशि भेजी जा रही है और किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया। यह काम कांग्रेस की सरकारों में कभी नहीं हुआ। भाजपा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलकर लोगों के जीवन को बदलने का काम कर रही है।
कांग्रेस ने हमेशा व्यक्ति विशेष और परिवारवाद को बढ़ावा दिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच में तो है, लेकिन यह चुनाव विरासत और जमीनी कार्यकर्ता के बीच में भी है। कांग्रेस ने हमेशा से व्यक्ति विशेष एवं परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया है, जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मौका देती है। भारतीय जनता पार्टी में राज परिवारों की चिंता की जाती है, लेकिन भाजपा में एक चाय बेचने वाला गरीब परिवार का व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है, एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनता है। यह एक कार्यकर्ता आधारित राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है, जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular