Wednesday, April 15, 2026
36.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig News10वी की छात्रा ने रिजल्ट से पहले तनाव में की आत्महत्या

10वी की छात्रा ने रिजल्ट से पहले तनाव में की आत्महत्या

पलक पढ़ाई में अच्छी थी और उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद भी की जा रही थी। लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, वह मानसिक रूप से टूट गई। इसी तनाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

इन्दौर मध्य प्रदेश: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 10वीं के परीक्षा परिणाम से आहत एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश चंद्र सेठी नगर में रहने वाली 17 वर्षीय पलक, पिता जितेंद्र कश्यप ने अपने घर में ही आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और रिजल्ट को लेकर वह काफी तनाव में थी। परीक्षा के बाद से ही चले आ रहे दबाव को वह झेल नहीं पाई। वह परिजनों ने भी उसकी मानसिक स्थिति पर ध्यान नहीं दिया और यह लापरवाही परिजनों को भारी पड़ गई।

यह भी पढ़ें मधुमक्खी के जानलेवा हमले में 24 भेड़ों की मौत

परिजनों के मुताबिक, पलक पढ़ाई में अच्छी थी और उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद भी की जा रही थी। लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, वह मानसिक रूप से टूट गई। इसी तनाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। एक दसवीं क्लास की छात्रा द्वारा इतना बड़ा कदम उठाए जाने की घटना के बाद अब पूरे परिजन और पड़ोसी अचंभित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। फिर भी, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लेकिन परिणाम से पहले ही छात्रा द्वारा आत्महत्या का कदम उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें कम शिक्षित राज्यपाल ने समझा शिक्षा का महत्व, सहरिया आदिवासियों से कहा बेटे-बेटियों की शिक्षा को दें महत्व

Play

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular