Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEntertainmentप्रभुराम के आदर्श व चरित्र को जन जन तक पहुंचाने होगा रामलीला...

प्रभुराम के आदर्श व चरित्र को जन जन तक पहुंचाने होगा रामलीला का आयोजन

रामलीला का आयोजन सेक्टर-सी रामलीला मैदान सिंधिया स्टेचू के पास दीन दयाल नगर ग्वालियर शाम 07 बजे से प्रतिदिन किया जाएगा। रामलीला का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं भाई-चारे को बढ़ावा देना तथा भगवान श्रीराम जी के आदर्शो एवं चरित्र को जन-जन तक पहुँचाना है |

ग्वालियर मध्य प्रदेश: नव दुर्गा रामलीला सेवा समिति द्वारा दीनदयाल नगर सेक्टर-सी ग्वालियर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन दिनांक 22.09.2025 से किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 02.10.2025 को राम-रावण युद्ध, 65 फीट रावण पुतला दहन, आतिशबाज़ी एवं राजतिलक के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने मीडिया के साथ साझा की।

इस अवसर पर मुख्य आकर्षण का केंद्र दिनांक 25.09.2025 को शाम 03:00 बजे भव्य राम बारात विभिन्न प्रकार की झांकियों, हाथी -घोड़ो, बेंड-बाजो के साथ दीनदयाल के विभिन्न मार्गों से निकलते हुए रामलीला मैदान पहुँचेगी, जिसमे मुख्य रूप से परम श्रद्धेय संत श्री कृपाल सिंह जी महाराज राम-लक्ष्मण के साथ रथ पर विराजमान रहेंगे साथ ही अन्य गणमान्य नागरिक व राजनेता भी उपस्थित रहेंगे, राम-सीता विवाह का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

रामलीला का आयोजन सेक्टर-सी रामलीला मैदान सिंधिया स्टेचू के पास दीन दयाल नगर ग्वालियर शाम 07 बजे से प्रतिदिन किया जाएगा। रामलीला का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं भाई-चारे को बढ़ावा देना तथा भगवान श्रीराम जी के आदर्शो एवं चरित्र को जन-जन तक पहुँचाना है | रामलीला का मंचन कानपुर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जायेगा तथा इस अवसर पर शहरवासी एवं स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर इंद्रजीत घुरैया, रणविजय सिंह कुशवाह, बालकिशन साहू, सुनील तोमर, सुरेंद्र काकार, अनिल श्रीवास, राजवीर तोमर, रामगोपाल चौधरी, देवेंद्र पटेल,राजेंद्र बोहरे,राघवेंद्र कुशवाह,आदित्य भदौरिया,रविन्द्र कुशवाह, हरीश श्रीवास,डा. गौरव सोनी, अजय प्रताप सिंह, मानवेन्द्र सिंह (कान्हा) आदि पदाधिकारी उपस्थित थे | जिन्होंने धर्मप्रेमी जनता से रामलीला समारोह को सफल बनाने की अपील की है |

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular