भोपाल मध्यप्रदेश: पति पत्नी के बीच तलाक की तमाम वजह आपने सुनी होंगी आजकल पति पत्नी का रिश्ता कमजोर हो चुका है कि छोटी सी वजह भी तालाब तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला भोपाल से निकलकर आया है जहां पति पत्नी एनिमल लवर्स हैं। दोनों ने लव मैरिज की है लेकिन एक दूसरे के प्रति प्रेम पर हावी।उनका पशु प्रेम हो चुका है और इस पशु प्रेम के चलते ही अब वह अपने अपने एनिमल के पक्ष में आकर खड़े हो गए हैं और कुटुंब न्यायालय तक तलाक की अर्जी लेकर पहुंच गए हैं।
पति पत्नी दोनों एनिमल लवर्स हैं। पशुओं को बचाने के एक आंदोलन के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों की मुलाकात धीरे धीरे दोस्ती में बदल गई और जब बातचीत बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम हो गया और दिसंबर 2024 में दोनों ने ही शादी कर ली। युवती उत्तर उत्तर प्रदेश की है।जबकि युवक भोपाल का ही रहने वाला है। दोनों के बीच उनका यह विवाह बंधन केवल आठ महीने तक ही चला है और उसके बाद दोनों का आपस का प्रेम उनके पशु प्रेम की बलि चढ़ता दिखाई दे रहा है। युवती के पास एक पालतू बिल्ली थी जो वह शादी के बाद अपने पति के पास भोपाल लेकर आई।जब वह पति के साथ रहने पहुंची। पशु प्रेमी पति के पास पहले ही दो कुत्ते हैं।अब पति पत्नी के बीच तो लड़ाई नहीं हो रही लेकिन पत्नी की बिल्ली और पति के कुत्ते के बीच जमकर लड़ाई होती है और इस लड़ाई के बाद पति पत्नी अपने अपने कुत्ता बिल्ली के पक्ष में खड़े दिखाई देते हैं।

दोनों के बीच उनके कुत्ता बिल्ली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि यह मामला अब कुटुंब न्यायालय भोपाल पहुंच गया है पति आईटी सेक्टर में इंजीनियर हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। दोनों की विचार एक ही है।दोनों एनिमल लवर्स हैं और एनिमल लव की वजह से ही दोनों में प्रेम हुआ था और उन्हीं एनिमल लव की वजह से अब दोनों में तलाक होने जा रहा है। शादी से पहले दोनों ने वादा किया था कि वे एक-दूसरे के पालतू पशुओं की भी देखभाल करेंगे लेकिन अपने अपने पालतू पशुओं पर ज्यादा ध्यान देने और दूसरे पर आरोप लगाने के चलते उनके पालतू पशुओं के चक्कर में पति पत्नी की ही लड़ाई होने लगी। काउंसलिंग में पति ने बताया कि पत्नी की बिल्ली उसके कुत्तों का खाना खा जाती है और दिन भर म्याऊ माउ करती रहती है। बिल्ली की वजह से घर में रहना मुश्किल हो रहा है।उधर पत्नी का भी आरोप है कि कुत्ता दिन भर उनकी बिल्ली पर भौंकता रहता है।उनकी बिल्ली को डराता है अब उनकी बिल्ली यह नहीं सह सकती और बिल्ली का कष्ट वह नहीं सह सकती। इस कारण अब उनका पति के साथ रहना मुश्किल है।
पति पत्नी के बीच विवाद और तलाक तक पहुंचा। यह अजीबोगरीब मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि वजह बहुत छोटी है और इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि पति और पत्नी दोनों ही एनिमल लवर्स हैं और उनके एनिमल लवर्स होने की वजह से ही उन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों विवाह बंधन में बंधे थे लेकिन अब वही पशु प्रेम उनके तलाक का कारण बन रहा है।
