Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveमुक्ति केंद्रों के नशे में प्रशासन, 2.5 Cr ठगी मामले में अपडेट,...

मुक्ति केंद्रों के नशे में प्रशासन, 2.5 Cr ठगी मामले में अपडेट, मेला व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, महिला भाजपा का पटवारी विरोध

Gwalior top 7 news of 28 August 2025; ग्वालियर की आज की कुछ खास खबरें

इण्डियन आर्थोपैटिक एसोसिएशन मध्यप्रदेश चैप्टर के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध में चुने गए। 2025 26 के लिए गजरा। राजा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ आरएस बाजोरिया अध्यक्ष चयनित हुए हैं। उनके अध्यक्ष पद पर स्थापना की विधिवत घोषणा 10 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित होने वाले एमपी आईओए कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। डॉ॰ बाजोरिया के साथ ही ग्वालियर के ही डॉ सुरेन्द्र सिंह यादव उपाध्यक्ष, डॉ॰ मनीष बैरागी संयुक्त सचिव, डॉक्टर देवेन्द्र पांडिल कार्यकारी सदस्य चुने गए हैं। अन्य पदाधिकारी प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से चयनित हुए हैं।

शहर में नशा मुक्ति केंद्रों पर हुई दो। मौतों के बावजूद भी नशा मुक्ति। केंद्रों पर कार्रवाई में प्रशासन सख्त नजर नहीं आ रहा है। शहर में कई क्षेत्र में अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक ने ही ग्वालियर में चल रहे नशामुक्ति। केंद्रों को अवैध और अपंजीकृत माना है। इसके बावजूद भी इनके ऊपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर में खुलेआम चल रहे यह नशा मुक्ति केंद्र बाकायदा प्रचार प्रसार के साथ बड़े बड़े बोर्ड लगाकर चलते हैं और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को न लग सके।ऐसा कैसे हो सकता है। नशा मुक्ति केंद्रों के अंदर ऐसी व्यवस्था के लोगों की हत्या तक हो रही है।इसके बावजूद प्रशासन का लचर रवैया कई सवाल खड़े करता है।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदीप्तानंद से जुड़े 25000000 के साइबर ठगी मामले में 7 आरोपियों की जमानत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने खारिज कर दी है। अदालत का कहना है यह एक संगठित साइबर अपराध है जो बैंकिंग व्यवस्था में जनता के भरोसे को। कम करता है प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने विभिन्न। राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद 9 आरोपियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आरोपियों का पक्ष था कि वे निर्दोष हैं और नौकरी की तलाश में ये कंसलटेंसी से जुड़े थे जहां नवीन शर्मा ने उनसे चेक और बैंक संबंधी विवरण ले लिए थे। इसी साल ग्यारह अप्रैल को सचिव के साथ हुई ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ था।उन्हें बीस दिन से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट रखा गया था।

ग्वालियर व्यापार मेला की दुकानदार अपनी तमाम मांगों को लेकर विरोध में हैं दुकानों की ई? टेंडरिंग के जरिए आवंटित किए जाने को लेकर व्यापारी आज प्राधिकरण मुख्यालय पर ढोल। ताशे बजाकर विरोध करेंगे। मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बदकारिया संयुक्त अध्यक्ष और प्रवक्ता अनिल पुनियानी ने दी संघ का कहना है कि व्यापार मेला की 25% दुकानों को ई टेंडर के माध्यम से आवंटित किए जाने से मेला प्राधिकरण बोर्ड के निर्णय से मेले में विगत कई पीढ़ियों से दुकानें लगाते आ रहे व्यापारी एवं दुकानदार नाराज हैं। लेकिन यदि मेला प्राधिकरण की मानें तो नाम न छापने। की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया है कि कुछ व्यापारी नेता कई दुकानों पर कब्जा किए हुए हैं और अपने व्यक्तिगत नुकसान को देखते हुए वह ई टेंडर प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। 

ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मरार पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने 10000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज कुशवाह को मुरैना टोल। से गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी की दिल्ली भागने की तैयारी में यह आरोपी मुरैना। टोल पर खड़ा है। तभी पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है के फरियादी अजय सिंह राणा पर उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। पुलिस ने नीरज कुशवाह की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त थार गाड़ी भी मुरार से जब्त की है। एक मार्च को प्रॉपर्टी विवाद के चलते अजय सिंह राणा पर केशव यादव व उसके साथियों ने घोसीपुरा तिराहे पर जानलेवा हमला किया था। 

रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 से 3 वर्षीय बच्ची के गायब होने से सनसनी फैल गई बच्ची। शौच के लिए स्वजन से दूर गई थी। और वापस नहीं लौटी सजन ने अपहरण की आशंका बताई है। इसके बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर बच्ची स्टेशन क्षेत्र में ही रहने वाली रजनी अपनी बच्ची के साथ स्टेशन पर थी बच्ची शौच? के लिए गई। तभी गायब हो गई। जीआरपी थाने में इसकी सूचना दी गई। जीआरपी ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची के माथे पर चोट का निशान है जब वह गायब हुई उस समय उसने पीले रंग की फ्रॉक पहनी थी। गुमशुदा बच्ची के मामले को पुलिस अपहरण के एंगल से भी जांच कर रही है। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शराब वाले बयान पर राजनीति तेज होती जा रही है। ग्वालियर में भी महिला भाजपा जीतू पटवारी के विरोध में उतर आए महिला भाजपा अध्यक्ष नीलिमा शिंदे का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को महिलाओं का अपमान करने की आदत हो चुकी है। कांग्रेस केवल मंचों पर महिला सशक्तिकरण की बात करती है जबकि उसके नेता अपमानजनक टिप्पणी कर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। महिला जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्वालियर महाराज बाड़ा पर जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के समय रेखा धोलाखंडी,  रेशू राजावत मधुलिका चीर सागर ऊषा चौहान आदि उपस्थित रहीं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular