Gwalior top 7 news of 26 August 2025; ग्वालियर की आज 26 अगस्त की कुछ खास खबरें…
शहर में 29 व 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा वीआईपी और इन्फ्लुएंसर्स के आने की संभावना है जो शहर में ही विभिन्न होटलों में रुकेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्रा मोहन यादव होंगे। यह कार्यक्रम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारी में लगा हुआ है। आगंतुकों की सुविधा के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य कई मंत्री शामिल होंगे।
प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा सोमवार को शांति नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। मेंटल हेल्थकेयर एक्ट के तहत नशा मुक्ति केंद्रों का पंजीयन एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के मापदंडों का पालन मनोचिकित्सकों की व्यवस्था इत्यादि खासतौर पर देखने के निर्देश सभी एसडीएम को कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। एसडीएम के नेतृत्व में गठित जांच दल। में एसडीओपी बीएम ओ। नगरीय निकायों के सीएमओ जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शामिल किया गया है। यह टीम नशा मुक्ति केंद्रों पर पहुंचकर किस तरह से जांच कर रही है? क्या कमियां निकल कर आ रही हैं? इस बारे में प्रशासन ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा है आपको बता। दें कि नशा मुक्ति केंद्रों में हाल ही में दो मौतों के बाद प्रशासन जागा है और जांच के लिए निकला है।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने काम में लापरवाही बरतने के कारण उपायुक्त स्वच्छ भारत मिशन और थोक अपशिष्ट प्रबंध अमर सत्य। गुप्ता गुप्ता एवं कार्यपालन यंत्री पीएची। संजीव गुप्ता गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक। कार्रवाई की है और संचनालय को पत्र लिखा है। इस पत्र में दोनों ही अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों। में। सुधार नहीं होने का जिक्र है जिसके कारण नगर निगम की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है ऐसा पत्र में बताया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने पर पहले भी अमर सत्य गुप्ता को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं होने की बात भी सामने आई थी। पीएच विभाग के अंतर्गत सीवर संधारण पेयजल आपूर्ति व खोदी गई सड़कों के रेस्टोरेशन के कार्य में लापरवाही के चलते संजीव गुप्ता निशाने पर आ गए हैं।

गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त के दिन प्रशासन ने ग्वालियर में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। आपको बता दें कि गणेश उत्सव ग्वालियर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई जगह पर भव्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन होता है। जो लोग नौकरी पर होते हैं वह तभी कार्य में शामिल नहीं हो पाते उनकी सहूलियत के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सामान्य पुस्तक परिपथ। के प्रावधानों के तहत इस अवकाश का आदेश जारी किया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक कौषालय व उप कोषालय पर लागू नहीं होगा।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली गैंग का खुलासा यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने किया है। पीड़ित युवक पुष्पेन्द्र ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज की है कि कुछ दिन पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सिटी सेंटर के होटल विराट इन में गया था.. फिर उसे अंजान नंबर से व्हाटसएप पर उस के गर्ल। फ्रेण्ड के साथ बिताए समय का अश्लील वीडियो भेज एक लाख रुपए मांगे गए। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस युवक की गर्लफ्रेंड कि सहेली राधा चौबे ने ही ब्लैकमेलिंग का यह पूरा खेल रचा है। राधा चौबे गैंग की मास्टरमाइंड है.. राधा का बॉयफ्रेंड भूपेन्द्र धाकड़ और एक अन्य दोस्त बृजेश धाकड यह पूरी साजिश रचते हैं। यह गैंग पहले होटल में खुद रूम बुक करती है और होटल के कमरे में होल्डर की जगह पर अपना स्पाई कैमरा लगा देते हैं। और बाद में कमरे में रुके कपल्स के अंतरंग संबंधों का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं और यह वीडियो। उन्हीं के व्हाट्सएप पर भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। गेंग की मास्टरमाइंड राधा के मोबाइल और पेन ड्राइव से पुलिस को ऐसे कई कपल्स के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पंहुचाने एवं नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने मिट्टी से भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति बनाई। ईको फ्रेंडली गणेश जी बनाने के लिए सोमवार को जीवायएमसी में आयोजित वर्कशॉप में कलेक्टर श्रीमती चौहान शामिल हुईं। साथ ही कार्यशाला में भाग लेने आए प्रतिभागियों के साथ बैठकर चिकनी मिट्टी से गणेश जी की मूर्तियाँ बनाईं। उन्होंने अपील की कि शहरवासी गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों में मिट्टी के गणेश जी स्थापित करें। साथ ही अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने मिट्टी के श्रीगणेश बनाने के लिये आयोजित हुई ईको फ्रेंडली कार्यशाला में कार्यशाला में कहा कि धरती माता हमको अपना सब कुछ देती है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम पर्यावरण को संरक्षित कर धरती माँ व वातावरण की सेहत बढ़िया रखने में अपना योगदान दें।

शहर में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे तमाम अवैध क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा। है। सोमवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर ऐसे 5 क्लिनिक को सील किया है। जांच में यह क्लिनिक नियमानुसार रजिस्टर नहीं थे और इनके संचालक भी आवश्यक डिग्रियां नहीं दिखा। पाए एलोपैथिक इलाज कर रहे यह संचालक अन्य चिकित्सा पद्धतियों में डिग्री लेकर बैठे थे। सीएमएचओ डॉ सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। अब देखना होगा के आगे भी स्वास्थ्य विभाग अवैध क्लीनिक संचालकों पर सख्त रहता है या पहले की तरह कुंभकर्णी नींद में चला जाता है।
