Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsदहेज दानवों की दरिंदगी; बहू को जलाया, जहर दिया, बहू वेंटिलेटर पर,...

दहेज दानवों की दरिंदगी; बहू को जलाया, जहर दिया, बहू वेंटिलेटर पर, ससुराल पक्ष फरार

पहले बहू को जलाने का प्रयास किया और उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। एक महीने से पीड़िता का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: नोएडा में दहेज लोभियों द्वारा निक्की भाटी को जलाकर मार देने की घटना ने पूरे देश को झंझकोर के रख दिया। इसी बीच दहेज लोभियों का एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से निकलकर आ रहा है जहाँ पहले बहू को जलाने का प्रयास किया और उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। एक महीने से पीड़िता का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अब इस मामले में महाराजपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। 

पूरा मामला काफी पुराना है और लगभग एक साल से यह बहू अपने ससुराल पक्ष की प्रतारणा झेल रही है।  दबोह जिला भिंड में रहने वाले सतीश शर्मा ने अपनी बेटी 24 वर्षीय सोनाली शर्मा की शादी ग्वालियर डीडी नगर में रहने वाले आदित्य शर्मा से 18 फरवरी, 2024 को की थी। सतीश शर्मा ने अपनी बेटी की शादी में हैसियत से ज्यादा दहेज दिया। 6 महीने बाद ही सोनाली की सास और ननद बुलेट और अन्य सामान की मांग करते हुए सोनाली को प्रताड़ित करने लगे..  जब सोनाली ने और दहेज लाने से मना किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। पिछले महीने लड़की को प्रताड़ित करते हुए जलाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया गया… लडकी के परिजन इलाज के लिए लड़की को दिल्ली ले गए।

दिल्ली में निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जब द इंगलेज पोस्ट ने सोनाली के पिता सतीश शर्मा से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि वह दहेज में मांगी गई बुलेट देने को तैयार थे उन्होंने कुछ समय मांगा था लेकिन ससुराल पक्ष ने समय न देते हुए प्रताड़ना और बढ़ा दी। बेटी सोनाली ने उन्हें फोन पर बताया था की हालात बहुत खराब है लेकिन वह रक्षाबंधन पर आएगी तब बताएगी लेकिन रक्षाबंधन से पहले ही उसके साथ वह दरिंदगी हो गयी। अब पिता सतीश शर्मा को पछतावा भी है।कि उन्होंने पहले अपनी बेटी को क्यों नहीं बुला लिया। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पिछले महीने ही घरेलु हिंसा और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया था। पति आदित्य शर्मा, ससुर राजेश शर्मा, सास अनीता शर्मा और ननद सपना शर्मा के खिलाफ एफआईआर की गई है। चारों अभी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है क्योंकि सतीश शर्मा का कहना है के दो दिन तक तो उनको चक्कर काटने पड़े लेकिन उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई और अब एक महीना हो चुका है लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं कर रही। 

नोएडा में निक्की भाटी की दहेज लोभियों द्वारा हत्या के बाद ग्वालियर में आए इस दहेज लोभियों के मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आज के 21वीं सदी में भी हमारे समाज में इस तरह के दहेज के लालची लोग हैं जो अपने बहू को किसी भी हद तक प्रताड़ित कर सकते हैं और अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अपनी ही बहू की हत्या भी कर सकते हैं। दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या के ये मामले कब रुकेंगे…..

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular