Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsग्वालियर में धंसकी सड़क, डंपर फंसा, बाइक सवार गिरा, जनता मांगे गड्ढे...

ग्वालियर में धंसकी सड़क, डंपर फंसा, बाइक सवार गिरा, जनता मांगे गड्ढे दार सड़कों से आजादी

डंपर सड़क में हुए गड्ढे में फंसने के चलते सागर ताल रोड पर सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा। वाहन चालकों को खासी परेशानी का। सामना करना पड़ा लंबे समय तक डंपर। को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी दो जे सी बी की मदद से डंपर को निकाला जा सका।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: अपनी जर्जर खस्ताहाल और गड्ढे वाली सड़कों के लिए ग्वालियर पूरे देश में कुख्यात हो चुका है। आज एक बार फिर ग्वालियर के सागर ताल रोड पर सड़क गई और सड़क में इतना बड़ा गड्डा हो गया कि वह लोगों के लिए एक खतरे का सबब बन गया है। सुबह 8 बजे जिस समय एक रेस से भरा डंपर इस सड़क से गुजर रहा था। डंपर का पिछला हिस्सा अचानक सड़क धसकने से उसमें फंस गया और डंपर पैंतालीस।डिग्री पर एक तरफ झुक गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन यदि डंपर पलट जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

डंपर सड़क में हुए गड्ढे में फंसने के चलते सागर ताल रोड पर सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा। वाहन चालकों को खासी परेशानी का। सामना करना पड़ा लंबे समय तक डंपर को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दो जे सी बी की मदद से डंपर को निकाला जा सका। डंपर निकलने के बाद सड़क का बड़ा गड्ढा दिखाई देने लगा इस गड्ढे की गहराई इतनी थी के कोई भी वाहन चालक इसमें समा जाए। तभी अचानक एक बाइक सवार सीधे आकर इस गड्ढे में गिर गया। वह तो गनीमत रही कि पूरी तरह से वह गड्ढे में नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। अन्य राहगीरों ने इस बाइक सवार को बचाया। 

इस गड्ढे को देखकर वहां से निकल रहे राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा शहर के तमाम जगह पर गड्ढे वाली सड़कों से परेशान राहगीरों ने कहा कि अब ग्वालियर को इन गड्ढों वाली सड़कों से आजादी कब मिलेगी। वहीं नजदीक रहने वाले आसिफ का कहना है कुछ साल पहले भी आनंद नगर के मुख्य सड़क के एक गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। फिर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता। राम स्वरूप ने कहा कि अभी पिछले हफ्ते ही आनंदनगर मुख्य मार्ग पर भी एक बड़ा ट्रक फंस गया था। सीवर लाइन डालने। इस दौरान और सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है जिसका नतीजा जनता भुगत रही है। 

आपको बता दें कि सड़क धंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ग्वालियर में कई क्षेत्रों में सड़क धंसक चुकी है। ग्वालियर की चेतक पुरी सड़क एक महीने में ही दस बार से ज्यादा धस्की थी।चेतक पूरी सड़क के धसकने की खबरों ने पूरे देश में ग्वालियर की किरकिरी की थी उसके बाद जांच की बात हुई थी लेकिन कोई बड़ कार्रवाई नहीं की गई। कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते जिम्मेदार अधिकारियों और दोषी ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। और वह लगातार घटिया निर्माण कर रहे हैं। इस घटिया निर्माण के बाद भी नगर निगम के आला अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारी मौन है और उनके इस निष्क्रियता का खामियाजा ग्वालियर की जनता भुगत रही है। 

सागर ताल बीच सड़क पर हुए गड्ढे में नगर निगम की लापरवाही साफ नजर आई सड़क। ने ट्रक फंसा होने बाइक सवार गिरने की तमाम घटनाएं होती रहीं।दो घंटे तक राहगीर परेशान होते रहे लेकिन मौके पर नगर निगम या जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी तक नहीं पहुंचा। वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने भी गड्ढे का जायजा लिया और उन्होंने साफ कहा कि ग्वालियर में सड़कों की हालत खराब है नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। शासन प्रशासन लापरवाह है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular