Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsबड़ी खबर; 15 अगस्त से मिलेगी महंगे टोल से आजादी, NHAI ने...

बड़ी खबर; 15 अगस्त से मिलेगी महंगे टोल से आजादी, NHAI ने कर ली तैयारी

वार्षिक फीस 3000 रुपए भरकर आप बिना किसी रोकटोक के किसी भी टोल प्लाजा पर बिना भुगतान किए एक वर्ष तक या फिर 200 बार गुजर सकते हैं। यह वाहन चालकों के लिए टोल का एक सस्ता विकल्प होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: जो लोग ज्यादातर हाईवे पर सफर करते है या जो लोग कमर्शियल वाहन की सेवा प्रदान करते हैं। उनके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। क्योंकि टोल प्लाजा पर हजारों रुपए के खर्च से उनको अब मुक्ति मिलने वाली है। देशभर में महंगे टोल प्लाजा से राहत दिलवाने के लिए केंद्र सरकार इसी वर्ष 15 अगस्त को वार्षिक 3000 रुपए वाले फास्टैग की सुविधा जारी करने जा रही है जिसका नोटिफिकेशन नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी कर दिया गया है।

अब वाहन चालक 3000 रुपए में यह फास्टैग खरीद उसे अपने वाहन के साथ पंजीकृत कर पूरा वर्ष या फिर पूरे देश में बिना किसी रुकावट के 200 चक्कर लगा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त को पहली बार नया फास्टटैग जारी किया जा रहा है जो पूरे देश के टोल प्लाजाओं पर चलेगा जिसकी वार्षिक फीस 3000 रुपए भरकर आप बिना किसी रोकटोक के किसी भी टोल प्लाजा पर बिना भुगतान किए एक वर्ष तक या फिर 200 बार गुजर सकते हैं। यह वाहन चालकों के लिए टोल का एक सस्ता विकल्प होगा। क्योंकि इस वार्षिक टोल पंजीयन के द्वारा ग्राहक को एक बार में एक टोल पर सिर्फ पंद्रह रुपये का खर्च आएगा।

वाहन चालक ध्यान दें किस तरह से उन्हें इस?योजना को उपयोग करना है…

1. इस फास्टैग से उपयोगकर्त्ता को बिना किसी शुल्क के एक वर्ष या 200 ट्रांजैक्शन की अनुमति मिल जाएगी। उपभोक्ता को केवल एक बार 3000 रुपए का यह फास्टैग अपने वाहन पर पंजीकृत करना होगा।

2. इस वार्षिक पास की सुविधा को  राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन और एन.एच.ए.आई. की वैबसाइट पर ही सक्रिय किया जा सकता है।

3) इस वार्षिक फास्टेग के तस्दीक होने के पश्चात यूजर को  वर्ष 2025-26 के लिए 3000 रुपए का भुगतान राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन या एन.एच.ए.आई. की वैबसाइट के जरिए करना हगा। भुगतान की पुष्टि होने पर यह पास 2 घंटे के भीतर पंजीकृत टैग पर चालू कर दिया जाएगा।

4) अगर आपके वाहन पर पहले से फास्टैग लगा है तो आप दोबारा नया वार्षिक फास्टैग न खरीदे, आपका पुराना फास्टैग ही फीस भरने पर पंजीकृत हो जाएगा।

5) यह फास्टैग केवल उसी वाहन के लिए मान्य होगा जिसके नंबर से उपभोक्ता ने उसे पंजीकृत किया होगा।
6) इस फास्टैग का इस्तेमाल उसी प्रकार किया जाएगा जैसे वाहन चालक पहले से अपने वाहन की विंड शील्ड पर लगाकर करते हैं।
7) अगर उपभोक्ता का फास्टैग गाड़ी के चैसिस नंबर से पंजीकृत है तो उसे वार्षिक पास का लाभ नहीं मिल पाएगा। उसे वार्षिक पास सक्रिय करने के लिए अपने वाहन की पंजीकृत संख्या को अपडेट करना होगा।
8) जैसे ही आप अपने वाहन से टोल प्लाजा से गुजर गए तो उसे एकल ट्रिप के रूप में देखा जाएगा। आने और जाने को 2 ट्रिप माना जाएगा।
9) इस फास्टैग का इस्तेमाल शुरू करने पर यूजर को इसकी पूरी जानकारी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर एस.एम.एस. द्वारा मिलते रहेगी।
10) इस फास्टैग के शुरू होने से टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें कम हो जाएगी।

निश्चित तौर पर र्केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गड़करी के मार्गदर्शन में वाहन चालकों के सहजता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टोल प्लाजा पर लम्बी कतारों की और महंगा टोल होने की कई समस्याएं लंबे समय से आ रही थीं जिस तरह से अब एनएच एआई इस 15 अगस्त से यह नया प्रयास करने जा रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि वाहन चालकों को महंगे टोल से ही नहीं बल्कि लंबी कतारों से भी आजादी मिलेगी।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular