देवास मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में सनातनी सरकार होने के बावजूद भी तमाम जिलों के प्रशासन एवं अन्य विभाग द्वारा कई बार इस तरह के कारनामे सामने आते हैं जो धर्म विरोधी होते हैं। ऐसा ही एक मामला अब देवास। से निकलकर आ रहा है जहां देवास नगर निगम ने हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम कर दिया है। नगर निगम ने शौचालय की दीवारों पर ही हिंदू देवी देवताओं के चित्र बनवा दिए। जब आमजनों ने इस तरह के चित्रों को शौचालय की दीवार पर देखा तो वे आक्रोशित हो उठे।
शौचालय की दीवार पर रंगरोगन के साथ ही सुंदर पेंटिंग्स भी बनाई गई है। मकसद यह है कि मुक्तिधाम की सूरत संवरे और यहां जाने वाले लोग भी इन पेंटिग्स को देखें। जिसके जिम्मे पेंटिग का काम है, उसने बाकी जगहों के साथ ही शौचालय की दीवार पर भी भगवान शिव से जुड़ी पेंटिग बना दी। इसके फोटो-वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए तो हंगामा हो गया। नगर निगम के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताया और कहा कि खुद को सनातनी कहने वाले भाजपा के जन प्रतिनिधि सनातन धर्म के देवी-देवताओं का अपमान कर रहे। बाद में बजरंग दल के सदस्य वहां पहुंचे और उन्होंने पेंटिंग्स को दूसरे सफेद रंग से ढक दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महापौर ने संज्ञान लिया। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि वीडियो देखने के बाद जानकारी मिली है। निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त पेंटिंग्स हटवाई जाए। मुक्तिधाम का सुंदरीकरण हो रहा है, यह अच्छा है लेकिन अति उत्साह में कुछ नहीं करना चाहिए। हालांकि अब इन पेंटिंग्स को बदलने की बात की जा रही है लेकिन सवाल यह उठता है कि नगर निगम के किस अधिकारी ने इन पेंटिंग्स को यहां शौचालय की दीवार पर बनाने की अनुमति दी। किसने वह ऑर्डर सीट फाइनल करी और ऐसी बड़ी चूक करने वाले अधिकारी को अब?किस तरह दंडित किया जाएगा?
