अलीराजपुर मध्य प्रदेश: आधुनिकता के साथ साथ विवाहेतर संबंध और इस तरह के अवैध संबंधों में लड़ाई झगड़े के मामले आजकल बहुत बढ़ गए हैं।इस तरह के अवैध विवातर संबंधों में किसी न किसी की हत्या की खबरें भी आजकल कई क्षेत्रों से आ रही हैं ऐसा ही एक हैरतअंगेज मामला अलीराजपुर में हुआ जहां एक शादीशुदा पति ने अपनी पुरानी प्रेमिका से संबंध बनाए रखें।यह संबंध शादी के बाद उस पर भारी पड़ गए। पुरानी प्रेमिका ने उसकी शादीशुदा जिंदगी को नर्क बना दिया और उस पर अपनी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने लगी।
पत्नी को छोड़कर साथ रहने का दबाव बना रही प्रेमिका की युवक ने हत्या कर दी। आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र स्थित कोदला गांव में मंगलवार को सुबह युवक ने कुल्हाड़ी से वार करके प्रेमिका को उसके घर में ही घुसकर मार डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रेमिका और हत्या का आरोपी, दोनों ही शादीशुदा थे। यह भी सामने निकलकर आया कि दोनों का ही विवाह से पूर्व भी प्रेम संबंध था लेकिन दोनों की शादी अलग अलग जगह हो गई थी और शादी के बाद भी दोनों ने एक दूसरे के साथ अवैध संबंध बनाए रखा।

शादीशुदा रेलबाई प्रेमी मनीष पर दबाव बना रही थी कि पत्नी को छोड़कर उसके साथ बाहर चलकर रहे, लेकिन मनीष इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था। नतीजतन, बढ़ते दबाव को देख उसने घर में घुसकर रेलबाई की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को झंझोर कर रख दिया है। यहाँ यह सवाल भी उठता है जब दोनों एक दूसरे को इतना प्रेम करते थे तो दोनों ने अन्य जगह पर विवाह किया ही क्यों?क्योंकि अब इनके इस अवैध संबंध के चलते दोनों परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
