ग्वालियर मध्य प्रदेश: इनदिनों ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है।यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी की वारदातें हो रही है। ऐसी ही एक वारदात में गौरबतोमर ने रामस्वरूप तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।रामस्वरूप बहोड़ापुर थाने में पदस्थ हवलदार रामबीर का भाई है। हत्या के तुरंत बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और हत्यारे गौरव तोमर की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार तड़के पांच बजे गुप्तेश्वर के जंगलों में हत्यारा गौरव तोमर पुलिस टीम के सामने आ गया जहां। दोनों ओर से फायरिंग हुई और आखिर में शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने गौरव तोमर को पकड़ लिया।
बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हवलदार के भाई की हत्या और अन्य अपराधों में वांटेड अपराधी गौरव तोमर गुप्तेश्वर के पास जंगल में देखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम थाना प्रभारी जितेन तोमर के नेतृत्व में बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस को आता देख बदमाश ने तीन से चार गोलियां पुलिस पर चला दी पुलिस ने भी जवाब में बदमाश पर गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वहां घायल हो गया। घायल बदमाश भाग पता उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोच लिया और एक अवैध पिस्टल उससे बरामद कर जप्त कर ली।

पुलिस ने घायल बदमाश को जयारोग्य के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि कल गुरुवार की रात बदमाश गौरव तोमर ने अपने तीन साथी अंकित, हिमेश और एक अन्य के साथ प्लॉट के विवाद के चलते लक्ष्मीपुरम निवासी हवलदार रामवीर सिंह तोमर के भाई रामेश्वर सिंह तोमर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके साथ ही बदमाश गौरव तोमर पर हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने बदमाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फरार उसके अन्य तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस का कहना है फरार तीनों बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
