Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig News3 घंटे की मशक्कत और शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया अंतरराज्यीय लुटेरा...

3 घंटे की मशक्कत और शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया अंतरराज्यीय लुटेरा कौशल

ग्वालियर,मध्य प्रदेश: इनामी इंटर स्टेट बदमाश कौशल गुर्जर को एक मुठभेड़ के बाद मंगलवार तड़के ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक आरक्षक जैनेंद्र गुर्जर भी पेट और हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है । वहीं जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कौशल गुर्जर नामक इस बदमाश पर अकेले राजस्थान की अजमेर पुलिस ने ₹10000 का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अलावा दतिया उज्जैन में भी कौशल के खिलाफ डकैती और लूट के अपराध पंजीबद्ध है। पिछले दिनों पिछोर में हुई एक सनसनीखेज लूट में भी कौशल गुर्जर का नाम सामने आया था।

पुलिस ने इस इनामी बदमाश को ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी पर शॉर्ट। एंड काउंटर के दौरान पकड़ा है। इस पूरे मशक्कत में पुलिस को 10 घंटे का समय लगा और 48 km के क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी की थी। पहले एनकाउंटर में बदमाश ने पड़ाव स्थित डीएम अस्पताल पर पुलिस आरक्षक। को गोली मारी यहां से भागने पर। एक पुलिस ने बदमाश को अवाड़ पुरा से कैंसर पहाड़िया पर भागते हुए घेर लिया। तब तक बदमाश ने फिर गोलियां चलायी तो पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग। की और क्रॉस फायरिंग के दौरान ही पुलिस की गोली बदमाश की पैर में लगी। आपको बता दें कि इस कुख्यात अपराधी ने अपने साथियों के साथ। डबरा दतिया भिंड सहित उज्जैन में भी तमाम वारदातें की हैं और इस पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। कि महाराजपुरा में चेन लूट में वांटेड। सौरभ राजा वध डबरा में कौशल गुर्जर से मिलने जा रहा है। सूचना पर एसएसपी ने एसपी कृष्ण लाल चंदानी को टीम बनाकर घेराबंदी के निर्देश दिए सूचना पर डबरा। से यशवंत गोयल वटेकनपुर से बलवीर सिंह के साथ क्राइम की टीम ने घेराबंदी कर ली। टीम जब डबरा पहुंची तो कौशल गुर्जर वहां से भाग गया और पता चला कि वह ग्वालियर में एक अस्पताल में अपनी बहन को देखने आया है। इस टीम ने पड़ाव स्थित अस्पताल पहुंचकर कौशल का इंतजार किया कौशल। अपने साथी उदयवीर गुर्जर के साथ जब अस्पताल से बाहर निकला तो क्राइम बीच ने उसे पकड़ने की कोशिश की, पुलिस ने कौशल के पीछे लगी एक पिस्टल को छीन लिया। इसी दौरान कौशल ने एक ओर से कट्टा निकाला आरक्षक जिनेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगने से आरक्षक जिनेंद्र घायल हो गया और कौशल छूट कर भाग निकला।

पड़ाव से भागने के बाद से लगातार पुलिस बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर रही थी और रात में 3 बजे बदमाशों की लोकेशन कैंसर पहाड़ी पर मिली। इस पर कंपू थाना प्रभारी एमएम मालवीय के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने कैंसर पहाड़ी पर घेराबंदी कर दी और सुबह चार बजे बदमाशों को घेर लिया पुलिस।ने कौशल गुर्जर को तो पकड़ लिया लेकिन दूसरा साथी उदय वीर भागने में कामयाब रहा।

पता चला है कि कौशल गुर्जर अपने साथी उदयवीर के साथ डबरा आया था। जहां पुलिस की घेराबंदी के बाद वह भाग निकला। इसके बाद वह फूल बाग इलाके में पहुंचा जहां उसने अपनी बीमार बहन का हाल-चाल जाना। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह चकमा देकर वहां से निकल गया और कैंसर पहाड़िया पर छिप गया। कैंसर पहाड़िया पर तड़के मंगलवार को पुलिस ने उसे घेर लिया बाइक सवार साथी उदयवीर मौके से भाग निकला लेकिन कौशल गुर्जर को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के बाद घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में कंपू डबरा क्राइम ब्रांच पड़ाव और अन्य थानों की पुलिस शामिल थी।

Play


Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular