Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsस्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए “स्मार्ट एमपीसीजेड मोबाइल ऐप” ऐसे करेगा काम

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए “स्मार्ट एमपीसीजेड मोबाइल ऐप” ऐसे करेगा काम

भोपाल, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश का ऊर्जा विभाग स्मार्ट होने जा रहा है। लोगों के घर में स्मार्ट मीटर लगने का कार्य शुरू हो चुका है और यह स्मार्ट मीटर एक ऐप के थ्रू आपके मोबाइल से ही संचालित किए जा सकते हैं जिसमें आपकी जानकारी देख सकते हैं हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा अपने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए Smart MPCZ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप कंपनी के पोर्टल पर उपलब्ध क्यूआर कोड और गूगल प्ले स्टोर से दिए गए लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpcz.consumerapp को ओपन करके भी डाउनलोड किया जा सकता है।


ऊर्जा मंत्री ने ऐप की विशेषताएं बताते हुए कहा है कि इससे ⁠बिजली खपत प्रोफाइल और अकाउंट की जानकारी देखने की सुविधा रहेगी।⁠ ⁠साथ ही उपभोग पैटर्न की जानकारी भी मिलती रहेगी। ⁠कंज्यूमर आईडी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जोड़कर ऐप का उपयोग किया जा सकेगा। ऐप से एक ओर जहां ⁠बिजली कटौती की सूचनाएँ प्राप्त होती रहेंगी, वहीं उपभोक्ता को ⁠अपने मीटर की स्थिति की जाँच करने में भी आसानी होगी। उपभोक्ता द्वारा कितनी ⁠बिजली उपयोग की गई है, इसकी रिपोर्ट देखने के साथ ही स्मार्ट मीटर ऐप के जरिए ⁠उपभोक्ता सेवा केन्द्र 1912 से संपर्क करने की सुविधा भी मिलेगी।

“ऐप” कैसे करें डाउनलोड

एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ⁠गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा इसके बाद ⁠सर्च बार में “Smart MPCZ” टाइप करना होगा। फिर एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। जब यह पूरी तरह से इंस्टाल हो जाए तो ⁠ ऐप को खोलें और अपनी कंज्यूमर आईडी तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। जैसे ही आप यह प्रक्रिया पूरी करते हैं तो एक ⁠OTP आपके मोबाइल पर आएगा इसे दर्ज करके ऐप को लॉगिन किया जा सकेगा।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular