Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeMadhya Pradeshऊर्जा मंत्री की नौटंकी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बिजली कटौती पर...

ऊर्जा मंत्री की नौटंकी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बिजली कटौती पर हल्ला बोल

घोषित कटौती अलग हो रही है अघोषित कटौती अलग हो रही है। क्या इस तरह की कटौती कर आमजन को क्यों परेशान किया जा रहा है वह भी इस भीषण गर्मी में किस तरह हमारे माता बहने बच्चे बिलख रहे हैं शायद सत्ता में बैठे लोग सत्ता के मद में भूल गए हैं

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में पड़ रही भीषण गर्मी और भीषण गर्मी के बीच मेंआए दिन कई कई घंटे की हो रही बिजली कटौती के विरोध में पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1.2.3.4.5 के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों एवं आमजन मोतीझील पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में मुख्य अभियंता कार्यालय मोतीझील पहुंचे और मुख्य अभियंता को सात सूत्री ज्ञापन सौंप कर शीघ्र बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा नेकहा की जब बिजली विभाग के अधिकारी और सरकार बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश में बिजली सर प्लस है तो फिर कटौती क्यों की जा रही है।


घोषित कटौती अलग हो रही है अघोषित कटौती अलग हो रही है। क्या इस तरह की कटौती कर आमजन को क्यों परेशान किया जा रहा है वह भी इस भीषण गर्मी में किस तरह हमारे माता बहने बच्चे बिलख रहे हैं शायद सत्ता में बैठे लोग सत्ता के मद में भूल गए हैं उन्होंने कहा कि गरीबों का थोड़ा सा बिल भी अगर बकया हो जाता है तो बिजली कंपनी वाले बंदूक धारी लेकर गरीब को धमकाने उसके घर पहुंच जाते हैं जबकि बड़े-बड़े उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए के बिल बकाया है उन्होंने कहा कि गरीबों के विद्युत कनेक्शन काटना बंद करो उन्होंने कहा मैं तो भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कथनी आपको याद दिला रहा हूं कि शिवराज सिंह ने कहा था कि बिजली के बिल अगर ज्यादा आए तो कोई भी बिल मत भरना उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब गरीबों के कनेक्शन काटे जाते थे तो यही प्रद्युमन सिंह तोमर नासैनी लेकर लोगों के कनेक्शन जोड़ने जाते थे।

आज उन्हीं के राज्य में सबसे ज्यादा गरीबों पर अन्याय और अत्याचार हो रहा है उन्होंने कहा कि फ्यूल पावर परचेंज अजस्टमेंट सरचर्ज के नाम पर भोली भाली जनता को गुमराह कर उसकी जेब से उसकी मेहनत की कमाई निकाली ज रही है उन्होंने मांग की सरचर्ज लगना भी बंद होना चाहिए उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी नए बिजली कनेक्शन पर मनमाना शुल्क ले रही है उन्होंने कहा अगर कोई 1000 फीट प्लॉट पर कनेक्शन लेता है तो उसे शुल्क के रूप में 55000 देना पड़ते हैं और 1500 वर्ग फीट प्लॉट पर 75000 देना पड़ते हैं उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार में किस तरह गरीब अपना मकान बना पाएगा।


उन्होंने मांग करते हुए कहा की नए कनेक्शन पर भी जनता को शुल्क में छूट मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी हर बार घाटा दिखा कर टेरीफ बड़ा लेती है इस बर्ष भी लगभग 3:30 परसेंट तेरीफ बढ़ाया गया है जिसका भार जनता की जेब पर पड़ता है और बिजली के बिल अत्यधिक हो जाते हैं उन्होंने कहा कि बार-बार तेरीफ बढ़ाना भी सरकार को बंद करना चाहिए उन्होंने कहा कि इस कारण वैसे ही भारी भरकम बिल आते हैं और ऊपर से भाजपा सरकार जनता को लूटने के लिए आंकालिक खपत भी लगती है
जिससे बिल अत्यधिक हो जाता है और जनता की पहुंच से दूर हो जाता है।


उन्होंने कहा कि कई लोग मेरे पास आ रहे हैं और बता रहे हैं कि किस तरह बिजली विभाग गुंडागर्दी से स्मार्ट मीटर लोगों के घर जबरदस्ती लगा रहा है उन्होंने कहा कि हम जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करेंगे उन्होंने कहा भाजपा सरकार और बिजली विभाग के कर्मचारियों की सांथगांठ से जनता को जिस तरह लूटा जा रहा है कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी हम सड़कों पर उतरकर ऊर्जा विभाग का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अघोषित कटौती पर अगर जल्दी रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस पार्टी ऊर्जा मंत्री के बंगले पर धरना देगी।

घेराव एवं ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश खान पिंटू राजपूत लक्ष्मी नारायण कुशवाहा जे एच जाफरी पी पी शर्मा राजू भदोरिया मनीष शर्मा मानना मनोज राजपूत रामू कुशवाहा शकील मंसूरी धर्मेंद्र वर्मा अशोक तरेटिया सोनू कुशवाह हिमांशु कुलश्रेष्ठ सुरेश प्रजापति तोहिद अहमद रचना कुशवाहा वर्षा कुशवाहा अनीश गौतम राजू भदोरिया संजय मेहर प्रमोद महावर विवेक पांडे सोहेल खान गणपत बाथम मोंटी माझी हनीफ खान देवलाल शाक्य पन्ना बाथम राम मांझी गोपाल बाथम विजय दिवाकर राकेश कुशवाह सलमान खान प्रवीण सिकरवार रामनिवास शर्मा राधेश्याम शर्मा अनिल शर्मा देसराज सिंह राजावत संतोष भरती भानु व्यास रामचंद्र शर्मा संजय खटीक मुकेश कुशवाह रविंद्र सिंह जादौन हामिद खान मनीष शर्मा राहुल शर्मा मोहन शर्मा राजेंद्र मेहर जमील खान महेश धनलिया दुला खान नीलकमल मुद्गल रामनरेश शर्मा राजभान चौहान सुमित माझी किरण मेहर सोहेल खान सलमान खान करण तिवारी जीतू खटीक पप्पू खटीक अवनीश शर्मा ऋषभ शर्मा दीपू शर्मा कृष्णा कुशवाहा अरविंद राजपूत राकेश गौड़ आशीष दुबे हेमंत सिंह राजावत राजेश शर्मा नाजिम खान आशिक उस्मानी राशिद उस्मानी अभिषेक श्रीवास धर्मवीर प्रजापति धर्मवीर राठौर सुनील प्रजापति आकाश तोमर घनश्याम गुड्साले उत्कर्ष शर्मा नितेश बाथम मोनू जैन मोहित दीक्षित कार्तिक झरकारीय आरएस तोमर नरेश बघेल विष्णु बघेल हरिकांत बघेल जीतू चौहान डॉ दिलीप शर्मा गुड्डन कुशवाहा भीकम सिंह जादौन करण शर्मा पंकज राजपूत कमल पांडे गोविंद राजपूत रवि शर्मा जीतेन्द्र यादव मुन्नालाल खरे बृजेश भदोरिया सहवाग राजावत अशरफ अली मानसिंह साहब के अंसार अली विक्रम यादव अर्जुन सिंह चंदेल सलीम खान पप्पू खान यूनुस खान अरशद खान नाजिम खान अल्ताफ खान गजेंद्र आर्य जमील खान बृजेंद्र शाक्य कैलाश प्रजापति राजेश शर्मा रामसेवक गुर्जर दिलीप कुशवाह दीनू कुशवाहा रणवीर बघेल दीपक पचोरिया विजय शाक्य शशि कान्त शर्मा अभय सिह आदि सैकड़ो लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular