Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEntertainmentछत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर मराठा समाज ने किया शिवाजी...

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर मराठा समाज ने किया शिवाजी महाराज उद्यान में माल्यार्पण

ग्वालियर मध्य प्रदेश: छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस पर मराठा जन ने सिटीसेंटर पर शिवाजी उद्यान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर जाकर आतिशबाजी जलाई, मिष्ठान वितरण कर माल्यार्पण किया गया..इस अवसर पर कार्यक्रम संजोयक अमर कुटे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे साहसी ओर संकल्पित योद्धा थे, जिन्होंने 17 वीं शताब्दी में “हिंदवी स्वराज” के संस्थापक के रूप में ऐतिहासिक कार्य किया, 6 जून 1674 को अपूर्व भव्यता के साथ वह छत्रपति “सर्वोच्च संप्रभु” के रूप में सिंहासन पर बैठे ।

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड था, जिससे इस संप्रभु ओर शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य की नींव पड़ी। उपस्थित वरिष्ठजनों ने बताया कि जिस तरह से हिंदी स्वराज की स्थापना कर छत्रपति शिवाजी महाराज ने इतिहास रचा साथ ही वह एक सीख पी हमेशा के लिए छोड़ गए जो आने वाले युवकों को प्रेरित करती है कि किस तरह दृढ़ निश्चय और परिश्रम के बल पर वह सब कुछ हासिल किया जा सकता है जिसकी आप इच्छा रखते।हैं।

माल्यार्पण करने वालों में पार्षद अपर्णा पाटिल, मराठा हितकारिणी के पूर्व सचिव सुरेश शिंदे, नितिन वालंबे, मुकेश राव चंदन, अजय पाटिल, आनंद सावंत, अशोक सुपेकर, जयसिंह सेंगर, अनिल शिंदे, रवि पठारे, रामप्रकाश चौरसिया , लव राठौर आदि शामिल हुए।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular