Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsबेंगलुरू भगदड़ पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, आयोजन को बकवास बता...

बेंगलुरू भगदड़ पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, आयोजन को बकवास बता आरसीबी को दे डाली बड़ी नसीहत

जीत के बाद कभी भी इस तरह के रोड शो की जरूरत नहीं होती है। जब साल 2007 में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आई थी तब भी उनका यही मानना था: गंभीर

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के जश्न के दौरान हुए हादसे के बाद तमाम वर्ग के लोग आरसीबी।की आलोचना कर रहे हैं। इस हादसे में ग्यारह लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। कर्नाटक सरकार ने भी घटना से पल्ला झाडऩे का प्रयास करते हुए इसे आरसीबी की गलती ही बता दिया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अभी इस घटना को लेकर बयान सामने आया है। गौतम गंभीर ने इस घटना को लेकर जो कुछ कहा है, उस पर भी अब चर्चा हो रही है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को बेंगलुरू में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ को लेकर आरसीबी पर निशाना साधा है। आरसीबी ने 18 साल बाद पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसे लेकर स्टेडियम में जश्न मनाया गया था, लेकिन तभी बाहर मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई थी और भगदड़ मच गई थी। और इस घटना को पूरी तरह से आरसीबी की गलती बताते हुए गौतम गंभीर ने आरसीबी की जमकर आलोचना की है।

गंभीर ने कहा है कि जीत के बाद कभी भी इस तरह के रोड शो की जरूरत नहीं होती है। जब साल 2007 में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आई थी तब भी उनका यही मानना था। गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को तमाम विषय पर जानकारी दे रहे थे उसी बीच जब उनसे बेंगलुरु। में हुए हादसे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे शब्दों में इस जश्न को गैरजरूरी बताते हुए आरसीबी को ही कटघरे में खड़ा किया है। 

गंभीर ने पूरी घटना के बारे में विस्तृत रूप से बताया है कि इस तरह के जश्न से ज्यादा लोगों की जिंदगी अहम है और उनका ख्याल रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ये बात मानता आया हूं कि हमें रोड शो की जरूरत नहीं है। जब हम साल 2007 में वर्ल्ड कप जीतकर लौटे थे तब भी मेरा यही मानना था कि हमें रोड शो नहीं करना चाहिए। लोगों की जिंदगियां ज्यादा अहम हैं। मैं भविष्य में भी यही कहता रहूंगा।” 

गंभीर यही नहीं रुके उन्होंने पूरी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गंभीरतापूर्वक कहा, “भविष्य में हमें इस तरह के रोड शो को लेकर ज्यादा सचेत रहना होगा। हम बंद दरवाजों के अंदर ये रोड शो करने होंगे। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। फैंस जोश में आ जाते हैं, लेकिन लोगों की जिंदगी से ज्यादा अहम कुछ नहीं है। आप किसी भी सूरत में 11 लोगों की जान नहीं गंवा सकते। मेरे हिसाब से रोड शो नहीं होना चाहिए था।”

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular