शिवपुरी मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के पिछोर में एक हैरतअंगेज हादसा हो गया जहां एक मोहल्ले में स्थित एक घर में फाइटर प्लेन से काफी वजनी स्क्रैप गिर जाने से मकान पूरी तरह जमीदोंज हो गया। वहां करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआत में तो किसी को भी समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है क्योंकि ऐसा लग रहा था जैसे उस जगह पर बम गिर गया हो। जांच के बाद खुलासा हुआ फाइटर प्लेन का स्क्रैप उस मकान पर गिरा है।
पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी निवासी शिक्षक मनोज सागर के घर के ऊपर दोपहर करीब 11:00 बजे फाइटर प्लेन से स्क्रैप गिर गया। स्क्रैप गिरने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास दहशत फैल गई।घरों से लोग निकलकर भागने लगे। एडिशनल एसपी संजीव मूले का कहना है की मालूम चला कि ग्वालियर एयरवेज से उड़े फाइटर प्लेन से गिरे स्क्रैप की वजह से यह हादसा हुआ है। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।

हादसा होने के बाद काफी समय तक लोगों को समझ में नहीं आया भी हुआ क्या है क्षेत्र में प्लेन से बम गिरने की दहशत फैल गई। लोग घरों से निकलकर भाग खड़े हुए। बम गिरने की आशंका से सहम उठे। मौके पर पुलिस पहुंच गई। छानबीन में मालूम चला कि ग्वालियर एयर बेस से उड़े फाइटर प्लेन से स्क्रैप मकान के ऊपर गिरा था। बहुत ऊँचाई से और बहुत स्पीड से यह स्क्रिप मकान पर गिरने के चलते एक बम की जैसा धमाका हुआ। और जिस जगह पर मकान पर स्क्रैप गिरा वहां एक दस फीट का गड्ढा भी हो गया।