Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsरायसेन में भीषण हादसा; ड्राइवर ने ली झपकी, गाड़ी गई खाई में,...

रायसेन में भीषण हादसा; ड्राइवर ने ली झपकी, गाड़ी गई खाई में, 6 लोगों की मौत

घटना सुबह करीब सात बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क के किनारे भोजनालय के पास हुई उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एमयूवी में पटना से इंदौर लौट रहे थे।

रायसेन मध्य प्रदेश: रायसेन में सोमवार, 21 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल, रायसेन में सोमवार की सुबह एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पलट गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. फिलहाल घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। सभी नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एमयूवी में बिहार के पटना से इंदौर लौट रहे थे. वहीं लौटते वक्त रायसेन में यह हादसा हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क के किनारे भोजनालय के पास हुई उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एमयूवी में पटना से इंदौर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular