Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsभाजपा के यह 61 साल के नेता बनेंगे दूल्हा, कार्यकर्ता को बनाएंगे...

भाजपा के यह 61 साल के नेता बनेंगे दूल्हा, कार्यकर्ता को बनाएंगे दुल्हनिया

डिजिटल डेस्क, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाली एक नई खबर सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष अब अपनी पार्टी की ही एक सक्रिय नेता रिंकू मजूमदार से शादी करने जा रहे हैं। यह खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से दोस्ती और सहयोग के रिश्ते रहे हैं।​

सूत्रों के अनुसार, दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार शुक्रवार को कोलकाता के न्यू टाउन स्थित दिलीप घोष के आवास में कोर्ट मैरिज कर रहै हैं। इसके बाद, एक शुभ मुहूर्त में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेंगे। इस विवाह समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार और सगे-संबंधी शामिल होंगे।​ उनकी शादी को लेकर बंगाल ही नहीं दिल्ली तक हलचल मची हुई है। 

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की मुलाकात 2021 में कोलकाता के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी। इसके बाद, रिंकू ने भाजपा जॉइन की और पार्टी की महिला मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई। वह राज्य के चार जिलों में भाजपा के उच्च पद पर आसीन हैं। रिंकू मजूमदार की उम्र लगभग 50 वर्ष है, जबकि दिलीप घोष 61 वर्ष के हैं। रिंकू पहले से तलाकशुदा हैं और अपने एक बच्चे के साथ अपनी मां के साथ रहती हैं। उनकी मां के आशीर्वाद से ही यह विवाह संभव हो सका है।​

दिलीप घोष साल 2015 में भाजपा से जुड़े थे। उससे पहले वह संघ के एक सक्रिय प्रचारक थे। यही कारण था कि उन्होंने 61 की उम्र में भी शादी नहीं की। वे 2015 के दिसंबर में पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। साल 2016 में खड़गपुर से वे पहली बार भाजपा के टिकट से विधायक बने और 2019 में मेदनीपुर से उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह सांसद भी बने। 2024 में वे दुर्गापुर से लोकसभा चुनाव हार गए। उनकी शादी की खबर मिलते ही हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular