Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsभाजपा विधायक पुत्र की गुंडई, धार्मिक उन्माद में पुजारी को पीटा

भाजपा विधायक पुत्र की गुंडई, धार्मिक उन्माद में पुजारी को पीटा

विधायक के बेटे के गुंडई की बानगी देखिए की रात को जबरदस्ती मंदिर का गेट खुलवाया। पुजारी उपदेश नाथ ने जब समझाया कि चयन आरती के बाद 12 बजे पट बंद हो जाते हैं । लेकिन विधायक पुत्र सत्ता की गर्मी इस तरह हावी थी।

देवास, इन्दौर मध्य प्रदेश: इंदौर के भाजपा विधायक राकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला इस समय चर्चाओं में हैं। चर्चाओं में रहने का कारण ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई देश हित। या समाज हितका काम किया हो बल्कि उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है। जिसको हम धार्मिक उन्माद कह सकते मंदिर। में जबरदस्ती घुसने के लिए उन्होंने पुजारी की पिटाई तक कर दी। जी। हाँ वहीं भाजपा जो धर्म की बात करती है उसी भाजपा के। एक विधायक के बेटे ने अधर्म की पूरी सीमाएँ लाँघ दी। और सत्ताधारी पार्टी के विधायक का रसूख ऐसा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी लीपा-पोती करते नजर आए।

मामला देवास के प्रसिद्ध मा चामुंडा टेकरी मंदिर का है जहां रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों के साथ रात रात लगभग 1 बजे मंदिर पहुँचे। सभी गाड़ियों पर लाल बत्ती और हूटर लगे थे। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर को नकार चुके हैं। उसके बावजूद एक विधायक के बेटे की यह हरकत बताती है कि भाजपा में किस तरफ भांग घुली हुई है। विधायक के बेटे के गुंडई की बानगी देखिए की रात को जबरदस्ती मंदिर का गेट खुलवाया। पुजारी उपदेश नाथ ने जब समझाया कि चयन आरती के बाद 12 बजे पट बंद हो जाते हैं । लेकिन विधायक पुत्र सत्ता की गर्मी इस तरह हावी थी। कि उसने पुजारी से अभद्रता की। उसको थप्पड़ मारे और गोली मारने की धमकी तक दे दी। इसके बाद अपनी गुंडई और रसूप के दम पर मंदिर के पट खुलवाए।

इसके बाद जो हुआ। वह सुनकर हैरान बिल्कुल न हो क्योंकि सत्ता रसूख के आगे। प्रशासन हमेशा घुटने टेकता नजर आता है। वही यहाँ हुआ। कि जब पुजारी उपदेश नाथ। पपीता महेश। नाथ महेश कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दीं तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। दिन भर पुजारी शिकायत दर्ज कराने भटकते रहे। लेकिन पुलिस ने सिर्फ जितेंद्र रघुवंशी नामक व्यक्ति पर केस दर्ज किया। क्षेत्र के एस डीएम बिहारी सिंह ने मामले में लीपा पोती करते हुए कहा की मुझे किसी ने। नहीं बताया। पुजारी के साथ मारपीट हुई है। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कोतवाली थाने के टीआई श्याम चन्द्र शर्मा का कहना है के पुजारी की रिपोर्ट पर जीतू रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर की है।।रुद्राक्ष शुक्ला और अन्य साथी भी वीडियो में दिख रहे हैं पर मारपीट करते नहीं दिख रहे।

धर्म के नाम पर सत्ता में आई भाजपा? के विधायक राकेश शुक्ला और उनके पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला अब स्वयं को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं। या शायद ये भाजपा नेता धर्म के नाम पर राजनीति करके बोट तो बटोर लेते हैं और सत्ता को तो हथिया लेते ह? ैं। लेकिन वास्तव में इन्हें हिन्दू धर्म। के रीति रिवाज और पद्धति की कोई जानकारी नहीं होती।। यही यहाँ हुआ है कि जब शयन आरती के बाद देव सोते हैं पट बंद हो जाते हैं और उसके बावजूद भी यदि किसी विधायक का गुंडा लड़का। भगवान के मंदिर के पट खुलवाता है। तो यकीन मानिए कि उसे धर्म का और सनातन का कोई ज्ञान नहीं है।

इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह सवाल कर दिया है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक मंत्री तो छोड़िए क्या उनके पुत्रों का टशन भी। अब आम लोगों पर भारी पड़ने लगा है। पहले भी ऐसे कुछ मामले हो चुके हैं जहां नेता पुत्रों ने आम मजबूर जनता पर अपने रसूख और टशन का दम दिखाया हो। लेकिन संभवतः पूरे भारत में ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि किसी विधायक का बेटा खुद को भगवान से भी ऊपर समझने लगा और रात को एक बजे भगवान को जगाकर बलात उनके दर्शन करने पहुँच गया। यह किस तरह के सनातनी संस्कारों का प्रदर्शन यहां भाजपा विधायक पुत्र ने किया है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular