Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsप्रेमी प्रेमिका थे होटल के कमरे में, फिर हुई ऐसी घटना के...

प्रेमी प्रेमिका थे होटल के कमरे में, फिर हुई ऐसी घटना के होटल वालों के उड़ गए होश

फेसबुक पर एक युवती से पहचान हुई। साल 2022 में युवती शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही थी। शुरुआत में चंद्रशेखर ने उसे सिर्फ एक दोस्त की तरह समझा। लेकिन समय के साथ दोनों की बातचीत बढ़ती गई।

डिजिटल डेस्क आगरा उत्तर प्रदेश: आगरा के हरीपर्वत इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। होटल किंग पार्क एवेन्यू के कमरे में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने खुद को आग लगा ली। युवक की प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई थी, जि‌ससे युवक आहत था। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सैनिक नगर, टेढ़ी बगिया का 30 वर्षीय चंद्रशेखर अपनी प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा। दोनों ने होटल स्टाफ को पति-पत्नी बताया। पहचान के तौर पर अपनी आईडी भी दी। इसके बाद उन्हें दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 201 दिया गया।

कमरे में पहुंचते ही युवती फ्रेश होने चली गई। जब वह करीब पांच मिनट बाद बाहर आई, तो कमरे में ज्वलीन पदार्थ की बदबू फैली हुई थी। चंद्रशेखर के हाथ में माचिस थी। उसने चंद्रशेखर से पूछा कि ये बदबू कहां से आ रही है। पर चंद्रशेखर ने युवती से कहा कि अपने पापा को फोन कर। कह दे कि तू शादी नहीं करना चाहती। इसे युवती घबरा गई। बोली घर चलकर बात करेंगे। होटल में तमाशा मत करो।

आवेश में आकर चंद्रशेखर ने माचिस से खुद को आग लगा ली। इससे युवती की चीख निकल पड़ी। उसने पलंग से कंबल उठाकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ जल गए। शोर सुनकर होटल दौड़ कर कमरे में पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चंद्रशेखर चांदी की ढलाई का काम करता है। करीब दस साल पहले उसकी शादी अंजली से हुई थी और अब दो बच्चे भी हैं। करीब डेढ़ साल पहले उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया। उसकी फेसबुक पर एक युवती से पहचान हुई। साल 2022 में युवती शादी हुई थी, लेकिन पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही थी। शुरुआत में चंद्रशेखर ने उसे सिर्फ एक दोस्त की तरह समझा। लेकिन समय के साथ दोनों की बातचीत बढ़ती गई।

चंद्रशेखर ने न सिर्फ उसका साथ दिया, बल्कि कोर्ट-कचहरी के मामले में भी उसकी मदद करने लगा। धीरे-धीरे ये रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया और प्यार में बदल गया। युवक का 80 प्रतिशत शरीर जल चुका है। उसकी हालत गंभीर है।वहीं, युवती को भी जलने के चलते प्राथमिक इलाज देना पड़ा। सूचना पर युवती के पिता अस्पताल पहुंचे और बेटी को अपने साथ ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular