Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में विस्फोट, जानिए फिर भी कैसे...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में विस्फोट, जानिए फिर भी कैसे बचें पुतिन

मॉस्को के लुब्यंका में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के नजदीक कार में आग लगी है। अभी तक अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि कार में कौन सवार था, आग लगने की वजह क्या है?

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: रूस से अभीअभी एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गाड़ी में धमाका हुआ है। पुतिन के काफिले में शामिल एक कार में भीषण धमाके के बाद आग लग गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटना सेंट्रल मॉस्को की बताई जा रही है। जिस कार में आग लगी है उसका नाम ऑरस लिमोसिन है। इस कार का निर्माण रूस में होता है। धूं-धूं कर जलती कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को के लुब्यंका में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के नजदीक कार में आग लगी है। अभी तक अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि कार में कौन सवार था, आग लगने की वजह क्या है? अभी तक किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आग कार के इंजन में लगी है। देखते ही देखते अंदर फैल जाती है। दमकल के पहुंचने से पहले आस-पास के रेस्तरां और बार के कर्मचारियों ने आग को बुझाने की कोशिश की। कार से धुंए का गुबार निकल रहा है। कार के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

पुतिन के आधिकारिक फ्लीट का हिस्सा ऑरस लिमोसिन कार की कीमत £275,000 है। पुतिन अधिकतर इस कार का ही इस्तेमाल करते हैं। पुतिन उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन समेत कई नेताओं को यह कार गिफ्ट कर चुके हैं। कुछ दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोविजन न्यूज को एक इंटरव्यू दिया था। कीव इंडिपेंडेंट वेबसाइट के मुताबिक जेलेंस्की ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी की थी। जेलेंस्की ने दावा किया था कि पुतिन की सेहत सही नहीं है। उनकी तबीयत बिगड़ रही है। जल्द ही उनकी मौत हो जाएगी। युद्ध भी जल्द खत्म हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular