Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsमिर्ची बाबा का नया बवाल, कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी,

मिर्ची बाबा का नया बवाल, कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी,

ग्वालियर मध्य प्रदेश: निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद (मिर्ची बाबा) ने कांग्रेस और MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि ये लोग धर्म विरोधी है, साथ ही उन्होंने ग्वालियर में मीडिया के सामने घोषणा करते हुए कहा की कि मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है और अब में कभी राजनीति नहीं करूंगा..ग्वालियर में 14 अप्रैल से 21 अप्रैल होने वाले लक्षचंडी महायज्ञ की जानकारी देने मिर्ची बाबा ग्वालियर पहुंचे थे।

ग्वालियर चंबल विकास परिषद, ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में 1008 लक्ष चंडी कुंभ महायज्ञ करने जा रही है, मीडिया को जानकारी देते हुए आयोजक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि ये महायज्ञ भारत में पहली बार होने जा रहा है इसके आयोजन से ग्वालियर में सूर्य मंदिर बन जाने से इस अंचल के बिगड़े वास्तुदोष का नाश होगा और क्षेत्र के लोगों की प्रगति होगी, मिर्ची बाबा के निर्देशन में यज्ञ होगा इसमें 21 आचार्य और देश भर के 11 हजार ब्राह्मण 1 लाख दुर्गा शप्तशती का पाठ करेंगे।

मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला किया, उन्होंने कहा की मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है अब वे कभी राजनीति नहीं करेंगे..उन्होंने पूर्व CM दिग्विजय सिंह पर बरसते हुए कहा कि में अकेला संत हूं जिसने कांग्रेस के लिए प्रचार किया लेकिन ये मेरे नहीं हुए ये लोग धर्म विरोधी है।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular