Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsफैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया नाम पर यह क्या चल रहा था!...

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया नाम पर यह क्या चल रहा था! CMHO ने पकड़ा

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की कथित संस्था भारतीय परिवार नियोजन संघ के क्लीनिक पर छापा मारकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उसे सील करवा दिया है ।यहां जनरल क्लिनिक के स्थान पर पांच बिस्तरों के नर्सिंग होम को संचालित किया जा रहा था। जबकि क्लिनिक और नर्सिंग होम के संचालन के अलग-अलग नियम और औपचारिकताएं हैं। स्वस्थ विभाग को ऐसी कई सूचनाएँ मिल रही थी कि यहाँ पर अनियमित कार्य हो रहे हैं।

सीएमएचओ डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव को जानकारी मिली थी कि गोला का मंदिर क्षेत्र के पंडित विहार कॉलोनी में फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की शाखा में क्लीनिक के स्थान पर नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है ।इस सूचना पर सीएमएचओ ने चिकित्सकों की एक टीम को मौके पर भेजा और वहां डॉक्टर दिव्या शर्मा सहित दो डॉक्टरों की तैनाती मिली। लेकिन वह क्लीनिक से नदारत थे ।सीएमएचओ डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि नर्सिंग होम संचालन के नियम और शर्ते अलग हैं जबकि क्लीनिक के नियम शर्तें अलग हैं।यहां देखा गया था कि क्लीनिक के स्थान पर अस्पताल में पांच बेड अलग-अलग कमरों में डाले हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने भी कोई संतोषजनक जवाब टीम को नहीं दिया।

Play

इसके बाद टीम ने इस अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को सील कर दिया। सीएमएचओ का कहना है कि फिलहाल फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के स्थानीय जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि नोटिस में उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो उनके क्लीनिक का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। इस पूरी कार्यवाही में स्वास्थ विभाग की मिलीभगत भी नजर आ रही है क्योंकि कार्रवाई के समय इस संस्था से जुड़े तमाम बड़े नामचीन शहर के प्रतिष्ठित लोग और कुछ डॉक्टर्स का नाम स्वास्थ्य विभाग ने उजागर नहीं किया है जो काफी लंबे समय से इस।संस्था से जुड़े रहे हैं। अब देखना होगा के इस संस्था के गड़बड़ गतिविधियों के पीछे किसी बड़े व्यक्ति का नाम जांच में सामने आता है कि नहीं!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular