Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsएमपी के भक्तों को महाकुंभ जाने से रोका, तो लग गया इस...

एमपी के भक्तों को महाकुंभ जाने से रोका, तो लग गया इस बॉर्डर पर लंबा जाम, सीएम यादव ने X पर किया ट्वीट

रीवा मध्य प्रदेश: महाकुंभ में भगदड़ के बाद वहाँ पर व्यवस्था को सुधारने के लिए चारों ओर  से जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। इसके चलते विंध्य और महाकौशल क्षेत्र से महाकुंभ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का लंबा जाम लग गया।  बुधवार सुबह करीब 6 बजे से उत्तर प्रदेश प्रशासन ने यातायात रोक दिया। महाकुंभ और मौनी अमावस्या के शाही स्नान के चलते भारी भीड़ प्रयागराज पहुंच रही थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में आ रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सीमा पर ही वाहनों को रोक दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने व्यवस्थाओं को सुधारनें पर स्वयं नजर बनाए रखी है। 

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोग हताहत हुए हैं। जबकि, कई बेहोश और घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां मची भगदड़ का सबसे बड़ा कारण श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को माना जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज में और भीड़ न बढ़े, इसके लिए श्रद्धालुओं को यूपी सीमा से सटे जिलों में ही रोक दिया गया है। इससे बॉर्डर इलाकों में लंबा जाम लग रहा है।   ऐसे ही नजारा रीवा और प्रयागराज जिले की सीमा पर स्थित चाकघाट में देखने को मिल रहा है। जहां, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया है। लोग कई घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। वे न तो घर लौट पा रहे हैं और न ही प्रयागराज की ओर बढ़ पा रहे हैं।

चाकघाट पर लगे लंबे जाम को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था कराई गई है। टेंट और मैरिज गार्डन में लगाकर लोगों को उनमें रखा गया है, साथ ही खाने और पीने का भी इंतजाम किया गया। कई जगह इन टंटों में रुके श्रद्धालु भजन कीर्तन कर भगवान का स्मरण कर रहे हैं और अपना समय बिता रहा हैं। लोगों का कहना है कि चाकघाट से यूपी बॉर्डर तक करीब 20-25 किमी लंबा जाम लगा है।

प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इस लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स कर लिखा- मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग (महाकुंभ) में देश-विदेश से पधारे करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले अंतर्गत मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं। हमारे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो वहां सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर उपलब्ध कराया गया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और संयम बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular