Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsपुजारी ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आक्रोशित जनता ने पीट...

पुजारी ने 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आक्रोशित जनता ने पीट कर किया पुलिस के हवाले

घटना का सुनकर रहवासी एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने पुजारी लोकेश को पकड़ा और जमकर पिटाई की। आरोपित को निर्वस्त्र किया और डंडे से मारते हुए थाने लेकर आए

इंदौर मध्य प्रदेश: इंदौर से एक बार फिर मानवता को कलंकित करने वाला दिल दिलाने वाला मामला सामने निकलकर आया है जहां 5 वर्ष की मासूम बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि दुष्कर्म करने वाला धर्म की बात सिखाने वाला एक पुजारी है। आपको बता दें की मध्य प्रदेश में अलग अलग जिलों से नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अनेक मामले सामने आते रहते हैं। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों की वजह से मध्यप्रदेश महिला अपराधों खासकर छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अग्रणी राज्य में शुमार है।

यह दिल दहलाने वाला मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बच्ची को चाकलेट और टाफी के बहाने बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। आरोपित को कोर्ट पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आमजनों के बीच में रोष व्याप्त है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के पिता बस चालक हैं। आरोपित लोकेश पूजा-पाठ का काम करता है। वह बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ करता था। दर्द के कारण बच्ची गुमशुम रहने लगी थी। गणतंत्र दिवस पर बच्ची को गुमशुम देख कर क्लास टीचर ने पूछा तो सिसकने लगी। उसने इशारे से बताया मुझे दर्द हो रहा है। क्लास टीचर और बच्ची में तालमेल अच्छा था। टीचर को शक हुआ तो करीब बैठाकर पूछा। बच्ची ने बताया लोकेश अंकल गलत काम किया था। इस कारण उसे दर्द होता है। स्वजन भी बच्ची की बात सुनकर चौक गए। इस पूरे मामले में जागरुक और जिम्मेदार शिक्षक ने बच्ची के ऊपर हुए इस अत्याचार के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। 

घटना का सुनकर रहवासी एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने पुजारी लोकेश को पकड़ा और जमकर पिटाई की। आरोपित को निर्वस्त्र किया और डंडे से मारते हुए थाने लेकर आए। इस दौरान आरोपित माफी मांगता रहा। उसने खुद को बेगुनाह भी बताया। टीआइ के मुताबिक लोकेश को मंगलवार को कोर्ट पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया। मंगलवार को लोकेश की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। रात में ही उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। टीआई के मुताबिक मूलत: पिपरिया होशंगाबाद निवासी लोकेश बस चालक के मकान में किराये से रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular