Friday, April 17, 2026
30.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसैनिकों का सम्मान करने वाली यह खबर जरूर पढ़ें, गणतंत्र दिवस पर...

सैनिकों का सम्मान करने वाली यह खबर जरूर पढ़ें, गणतंत्र दिवस पर इन सैनिकों को किया जाएगा सम्मानित

रक्षा मंत्रालय की घोषणा के अनुसार 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत), 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत), 8 वायुसेना मेडल (वीरता), 66 सेना मेडल (वीरता) (7 मरणोपरांत), 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री) और 2 नौसेना मेडल (वीरता) सम्मान दिए जाने हैं।

नई दिल्ली: देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का सम्मान करने वाले भारत के जिम्मेदार नागरिकों के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसे जांबाज जो अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करते हैं। उनको छब्बीस जनवरी पर तमाम सम्मान से नवाजा जाएगा। वैसे तो हर सैनिक देश के नागरिकों के लिए सामान्य होता है। लेकिन हर सैनिक का यह सपना होता है कि सेना में सेवा करते हुए उसे रक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे तमाम। पुरस्कार या सम्मानों में से कुछ न कुछ ज़रूर हासिल हो। परम वीर चक्र शौर्य चक्र ऐसे तमाम पुरस्कार है। जिनको प्राप्त करने पर एक सैनिक और उसका परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। इस बाहर गणतंत्र दिवस पर भी ऐसे कई सैनिकों को ऐसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है।

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुल 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 11 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दो वीरों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें नायक दिलवर खान और मेजर मंजीत का नाम शामिल है। इसके अलावा 14 वीरों को शौर्य चक्र प्रदान किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना के मेजर आशीष दहिया, मेजर कुणाल, सूबेदार विकास तोमर, सूबेदार मोहन राम, हवलदार रोहित कुमार डोगरा (मरणोपरांत), मेजर सत्येंद्र धनकड़, कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत) सहायक कमांडेट इशेथुंग किकोंण, सहायक दाभी संजय, हवलदार प्रकाश तमांग, वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर जिफे हमीगुले, बीआरडीबी के विजय कुट्टी (मरणोपरांत) और सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular