Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsतमाम खींचतान के मंथन से निकला भाजपा अध्यक्ष का नाम, राजोरिया के...

तमाम खींचतान के मंथन से निकला भाजपा अध्यक्ष का नाम, राजोरिया के नाम पर मुहर, सभी अटकलों पर विराम

भोपाल/ ग्वालियर मध्य प्रदेश: प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को भाजपा ने 13 जिलों में पार्टी के अध्यक्ष के नामों का एलान कर दिया। ग्वालियर में जयप्रकाश राजोरिया को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को 18 और रविवार रात को दो नामों की घोषणा की गई थी। इस तरह अब तक कुल इकत्तीस नामों की घोषणा हो चुकी है। 

मंगलवार को कॉल इन नामों की सूची जारी की गयी थी।

भोपाल नगररविंद्र यति
भोपाल ग्रामीणतीरथ सिंह मीणा
देवासरायसिंह सेंधव
खंडवाराजपाल सिंह तोमर
मैहरकमलेश सुहाने
श्योपुरशशांक भूषण
अशोकनगरआलोक तिवारी
नीमचवंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीणराजेश धाकड़
रतलामप्रदीप उपाध्याय
पन्नाबृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरीजसमंत जाटव
बुरहानपुरमनोज माने
छतरपुरचंद्रभान गौतम
गुनाधर्मेंद्र सिकरवार
हरदाराजेश वर्मा

आज 14 जनवरी को 13 जिलों में नियुक्त किए गए अध्यक्ष

  1. सिंगरौली: सुंदर शाह
  2. जबलपुर नगर: रत्नेश सोनकर
  3. कटनी: दीपक टंडन सोनी
  4. ग्वालियर नगर: जयप्रकाश राजोरिया
  5. बालाघाट: रामकिशोर कांवरे
  6. सागर ग्रामीण: रानी पटेल कुशवाह
  7. अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम
  8. दतिया: रघुवीर शरण कुशवाह
  9. दमोह: श्याम शिवहरे
  10. सागर: श्याम तिवारी
  11. डिंडोरी: चमरू नेताम
  12. शाजापुर: रवि पांडे

भाजपा संगठन ने रविवार रात को जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू किया था। सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया था।  इस तरह अब तक कुल तैंतीस नामों की सूची जारी हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular