Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsदुनिया में बड़ी भारतीय हथियारों की मांग, यह मुस्लिम देश खरीदेगा ब्रह्मोस

दुनिया में बड़ी भारतीय हथियारों की मांग, यह मुस्लिम देश खरीदेगा ब्रह्मोस

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों का बाजार हर साल बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी इस स्पर्धा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है और अब भारतीय हथियार भी कई देशों की पसंद बन चुके हैं। विश्व भर में भारत में निर्मित हथियारों की धूम है। जिस तरह से भारतीय हथियारों की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ रही है उससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ सालों में भारत दुनिया के प्रमुख हथियार निर्यातक देशों की सूची में भी शामिल हो जाएगा। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है डीआरडीओ द्वारा लगातार नई तकनीक विकसित कर आधुनिक और बेहतरीन गुणवत्ता के हथियार निर्माण करना। और सबसे बड़ी बात है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भारत में निर्मित हथियारों की कीमत भी तुलनात्मक रूप से काफी कम हैं।

अब यह खबर निकलकर आ रही है कि एक और मुस्लिम देश भारत से हथियार खरीदने की योजना बना रहा है। आप जानते ही हैं कि भारत में अत्याधुनिक तकनीक से बनी ब्रह्मोस मिसाइल इस समय पूरी दुनिया की पसंद बन चुकी है और अब यह मुस्लिम देश भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइल लेना चाहता है। आपको बता दें कि तमाम छोटे देश अभी तक ब्रह्मोस। मिसाइल की मांग कर चुके हैं। ब्रह्मोस मिसाइल भारत से खरीदने वाले देशों में फिलीपींस भी शामिल रहा है लेकिन अब फिलीपींस के बाद दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी भारत में निर्मित अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ब्रह्मोस मिसाइल का मुरीद हो चुका है।

भारत और इंडोनेशिया की सरकारों के बीच काफी लंबे अरसे से बातचीत चल रही थी, लेकिन अब वार्ता दूसरे स्तर पर पहुंच गई है। शुरूआत में ब्रह्मोस की कीमत को लेकर चिंतित इंडोनेशियाई सरकार का रक्षा मंत्रालय इस पर बात करने को तैयार हो गया है। आपको बता दें कि यदि यह चर्चा अंतिम स्तर तक पहुंचती है और भारत इंडोनेशिया द्वारा चाही गई। शर्तों पर उसे ब्रह्मोस। मिसाइल दे देता है तो इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल लेने वाला एक बडा देश हो जाएगा। आपको बता दें कि एशिया की भौगोलिक परिस्थिति की मानें। तो इंडोनेशिया। का अपना एक महत्व है। मुस्लिम आबादी की आधार पर बात करें तो वह दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत की तरफ से भी इंडोनेशियाई पक्ष को इस बात का पूरा आश्वासन दिया गया है कि वह इसकी कीमत को लेकर उसकी संवेदनाओं का पूरा ख्याल रखेगा। भारत बहुत ही आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी करने को तैयार है। इसका मतलब साफ है कि भारत भी पूरी तरह से इंडोनेशिया को ब्रह्मोस। मिसाइल उपलब्ध कराने का मन बना चुका है। अब कुछ अंतिम प्रक्रियाएं भी यदि पूरी हो जाती है तो जल्द ही इंडोनेशिया भारतीय मिसाइलों को तैनात करने वाला एक और देश बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular