Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsनीतीश की बल्ले बल्ले; पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सौरव गांगुली, अजहरुद्दीन...

नीतीश की बल्ले बल्ले; पहला शतक ठोक रचा इतिहास, सौरव गांगुली, अजहरुद्दीन के इस रिकॉर्ड की की बराबरी

नई दिल्ली: भारतीय टीम सबसे आस्ट्रेलिया गई है। क्रिकेट के अजीबोगरीब कीर्तिमान सामने आ रहे हैं एक ओर जहां भारत के दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने। टेकते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ नौजवानों ने कमाल का खेल दिखाया है। उन्हीं में से एक हैं नीतीश कुमार  रेड्डी जिन्होंने आज इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश के इस खिलाड़ी ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल समय में शानदार पारी खेली है और शतक जमाया है। नीतीश ने पर्थ टेस्ट मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह एडिलेड और ब्रिस्बेन में भी खेले और तीन मौकों पर अर्धशतक के करीब आकर चूक गए। लेकिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने नीतीश न अर्धशतक भी पूरा किया और उसे शतक में बदलने में सफल रहे।

ऑस्ट्रेलिया में चल रही इस सीरीज में नीतीश ने अपने बल्ले की धाक दिखाई है। वह टेस्ट की जरूरी क्षमता दिखा रहे हैं तो जरूरत पड़ने पर टी20 वाली आक्रामकता भी दिखा देते हैं। इसी कारण नीतीश इस सीरीज में एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलते हुए किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। नीतीश से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साल 2003-04 में एशेज सीरीज में आठ छक्के मारे थे।

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपना अर्धशतक और शतक पूरा करने के बाद जिस अंदाज में नीतीश कुमार रेड्डी ने सेलिब्रेट।किया वह भी खासा चर्चाओं में हैं और सोशल मीडिया पर इसे देखते हुए ही नीतीश कुमार रेड्डी के पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं। जब नीतीश कुमार ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने पुष्पा। टू के स्टाइल में अपनी गरदन के नीचे से अपना बैट घुमाया। जैसे कि मानो वह कह रहे हो कि मैं झुकेगा नहीं। इसी तरह जब नीतीश कुमार ने अपना शतक पूरा किया तो उसके बाद वह अपने बल्ले के हैंडल पर हेलमेट टांगकर उसे जमीन पर ठोक कर एक हाथ हवा में लहराते हुए बाहुबली के अंदाज में नजर आए। उनका यह अंदाज़ इस समय ट्विटर पर नंबर एक पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है।

इसी के साथ नीतीश उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने पहले ही टेस्ट में ये काम किया था। शिखर धवन ने भी इस लिस्ट में हैं। भारत के एक और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुरेश रैना, प्रवीण आमरे, जैसे खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसी के साथ नीतीश भारत के लिए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 21 साल 216 दिन में की उम्र में ये काम किया है। इस मामले में पहले नंबर पर नाम सचिन तेंदुलकर क है जिन्होंने 1992 में 18 साल 256 दिन की उम्र में ये काम किया था। उनके बाद पंत हैं जिन्होंने 2019 में 21 साल 92 दिन की आयु में सिडनी में शतक ठोका था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular