Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsफर्जी आयुष्मान कार्ड से रहें सावधान, गुजरात में 5 मिनट में आयुष्मान...

फर्जी आयुष्मान कार्ड से रहें सावधान, गुजरात में 5 मिनट में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

अहमदाबाद गुजरात: क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे राष्ट्रव्यापी रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो 5 मिनट में अपात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर देता था। तो चलिए जानते हैं क्यों अपात्र लोगों को गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाना चाहिए। ऐसी सूचना प्राप्त ये कि इसी तरह के रैकेट और भी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकते हैं जो लोगों को फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाकर दे रहे हो। यह पकड़ा गया रैकेट भी अंतरराज्यीय है जिसने कई अन्य क्षेत्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए हैं।

क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में एक ऐसे राष्ट्रव्यापी रैकेट को पकड़ा है जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाता था। जो लोग अपात्र होते थे उनसे 2 हजार रुपये कार्ड बनाने के लिए जाते थे और इसके बाद 5 मिनट में उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाता था। इसमें मेहुल पटेल ख्याति नाम का शख्स अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का पोर्टल संभालता था और जिस मरीज पर कार्ड नहीं होता था उनसे पैसे लेकर कार्ड बनाकर दे देता था, फिर चाहे वो अपात्र ही क्यों न हो।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि पहले आप अपनी पात्रता चेक कर लें। अगर कोई आपसे कहता है कि कुछ पैसे लेकर वो आपका आयुष्मान कार्ड बना देगा तो ऐसा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो जांच होने पर आपका कार्ड रद्द कर दिया जाता है और साथ ही आपसे रिकवरी भी हो सकती है जिससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए पात्र लोग ही आयुष्मान कार्ड बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular