Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrime10 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, 3 साल...

10 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, 3 साल पहले बहन से दुष्कर्म का मामला हुआ था दर्ज?

देवास मध्य प्रदेश: जिले के सोनकच्छ क्षेत्र बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। जहाँ एक सौतेले बाप ने पहले अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद किया और फिर? 10 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी को बचाने के लिए खिड़की तोड़कर मां गांव में ही पूर्व सरपंच के यहां पहुंची और फिर चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा कर बेटी को निकाला गया। इसके बाद गांव वालों से संबंधित थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपित को  गिरफ्तार कराया। आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित पर करीब तीन साल पहले कोरोना काल के दौरान उसकी बहन द्वारा भी दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया गया था, बाद में इसमें समझौता हो गया था। 

सोनकच्छ से करीब 10 किमी दूर एक गांव में बुधवार शाम को करीब 6 बजे आरोपित ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद 10 वर्षीय बेटी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां खिड़की तोड़कर गांव के पूर्व सरपंच के यहां पहुंची। वहां से चौकीदार व अन्य लोगों को भेजा गया जिनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया। उस समय आरोपित आपत्तिजनक स्थिति में मिला।पीड़ित बेटी को लेकर मां पूर्व सरपंच के घर पहुंची और फिर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में थाने पहुंचकर महिला ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उसे शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपित मजूदरी करता है और शराब पीने का आदी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular