Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपति के साथ अफेयर के शक में पत्नी ने ऑफिस में काम...

पति के साथ अफेयर के शक में पत्नी ने ऑफिस में काम करने वाली लड़की की कर दी हत्या

जबलपुर, मध्य प्रदेश: शहर में प्रेमसंग के शक में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बिल्डर की पत्नी ने उसके ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की की। हत्या केवल इस वजह से कार्दी कि इस महिला को शक था। उसके पति और इस लड़की के बीच में प्रेम प्रसंग है। इस शक को लेकर पत्नी उस लड़की को लेकर लड़की।की सहेली के घर पहुँची जहाँ तीन महिलाओं के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। इस पूरे मामले में अभी तक बिल्डर पति। का कोई बयान सामने नहीं नहीं आया है जबकि शक वजह से काम करने वाले लड़की की मौत हो चुकी है और उसकी सहेली अस्पताल में गंभीर हालत में भरती है। पुलिस ने हत्या करने वाली बिल्डर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला शिखा मिश्रा को शक था कि उसके पति का  ऑफ़िस में काम करने वाली अनीका मिश्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लव अफेयर की आशंका के चलते पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए आरोपी महिला की मृतक की सहेली के घर पहुंची थी। यहीं उसने चाकू से हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई सहेली पर भी चाकू से हमला किया गया। बिल्डर की पत्नी पर इस तरह खून सवार था। कि उसने मृतका और उसके सहेली। की एक न सुनी और ताबड़तोड़। चाकुओं से वार करती चली गई। युवती की हत्या करने वाली महिला वारदात के बाद मौके से फरार हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी।

इस मामले को लेकर सोनम रजक ने बताया, ” शिखा, अनिका को अपने साथ लेकर मेरे घर पहुंची। इसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर पूछताछ करने लगी।  लेकिन इस बीच उन दोनों के बीच बात बढ़ गई, जिसके बाद शिखा ने चाकू से अनिका पर हमला कर दिया। जब हमने बचाने की कोशिश की तो उसने मुझे भी चाकू मारा.” सोनम ने बताया कि शिखा अपने साथ ही पर्स में 2 चाकू लेकर आई थी। जिसमें एक छोटा चाकू और एक बड़ा चाकू था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular