Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsविधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...

विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मौत नहीं हत्या है!

लखनऊ उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। मरने वाला प्रभात पांडेय (30) मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला था। डेढ़ साल से लखनऊ में रह रहा था। प्रभात पांडेय यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है। उसकी मौत सिर के पीछे की तरफ चोट लगने से हुई है। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए नुकीली कीलें लगवाई थीं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए। सरकार युवक के मौत की जिम्मेदार है। यह मौत नहीं हमारे कार्यकर्ता की हत्या है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच की तैयारी में लगे कांग्रेस नेताओं को बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ही रोक लिया गया और वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद कर दिया गया। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डेन में जाकर छोड़ दिया। वहीं, जिन नेताओं ने भी विधान भवन पहुंचने का प्रयास किया पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धक्कामुक्की के दौरान वो कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। प्रदर्शन से लौटने के बाद अजय राय सिविल अस्पताल पहुंचे। 

इसके पहले बुधवार सुबह जैसे ही कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हुआ। उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरीकेडिंग कर दी गई। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई। कांग्रेस कार्यालय के बाहर मौजूद नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी गई।

इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए नुकीली बैरीकेडिंग की गई है। ये ‘भाले’ हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट पहुंचाएंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। ये सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को मारना चाहती है। गाजीपुर बॉर्डर पर हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है लेकिन हम इस सबके बाद भी विधानसभा में प्रवेश करेंगे। इस बीच पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, निवर्तमान प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव, दिनेश सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं को नोटिस भेजा है। इन नेताओं के घर पर शाम से ही पुलिस का पहरा लगा दिया। किसान, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, निजीकरण जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेसी विधानसभा का घेराव कर सरकार को जगाना चाहती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular