Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig News11वी की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी, चार छात्रों पर...

11वी की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी, चार छात्रों पर आरोप, मामला संदिग्ध

इस पूरी घटना के बारे में पिता का कहना है कि शाम को वह खेत पर चले गए थे। कुछ रिश्तेदार घर पर बैठे थे। उस समय बेटी एक कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

दमोह मध्य प्रदेश: दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र से 11वीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का। मामला सामने आया है और यह मामला जब पीड़िता के परिवार को पता चला तो इसके बाद पीड़िता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या भी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी स्कूल नहीं जा रही थी और पूछताछ के बाद परिवार वालों को शक हुआ और परिवार ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की बेटी ने भी आत्महत्या कर ली। जिन चार छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप है। उनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

छात्रा के पिता ने बताया कि गुरुवार को मेरी बेटी स्कूल नहीं गई। मैंने घर में जानकारी ली कि बेटी स्कूल क्यों नहीं गई, तो मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि सोमवार को स्कूल के ही दो छात्र लंच टाइम के बाद बेटी को अपने साथ पहाड़ी पर गए थे। वहां दो छात्र और साथ में थे। उन लोगों ने मिलकर बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसका वीडियो भी बनाया है। मैंने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए अपने बेटे को उन दोनों छात्रों के पास भेजा ताकि मामला पता चल सके। दोनों छात्रों ने बात घुमाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई वीडियो नहीं बनाया है। मामला गड़बड़ लगा तो अब पुलिस में जाकर शिकायत की है। 

इस पूरी घटना के बारे में पिता का कहना है कि शाम को वह खेत पर चले गए थे। कुछ रिश्तेदार घर पर बैठे थे। उस समय बेटी एक कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने बताया कि और भी लोगों से पता चला है कि आरोपी छात्र मेरी बेटी को स्कूल से पहाड़ी पर लेकर गए थे। उसके साथ दो छात्र और थे। उन्होंने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर मेरी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इससे वह काफी परेशान थी। पिता का कहना है कि मैं चाहता हूं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पथरिया थाना टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 107, 70, 64, 70A बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के  तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular