Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsऐश्वर्या अभिषेक के तलाक को लेकर बड़ी खबर, ऐसा क्या करने जा...

ऐश्वर्या अभिषेक के तलाक को लेकर बड़ी खबर, ऐसा क्या करने जा रहे हैं दोनों कि सुर्खियों में हैं

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर बीते दिनों से तरह-तरह की खबरें आती रहती हैं। कहीं-कहीं आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच तलाक होने जा रहा है।इस बीच, ताजा खबर दोनों के फैंस के लिए बड़ी खुशी देने वाली है। जानकारी के मुताबिक, जाने-माने फिल्म निर्माता मणि रत्नम एक कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसमें लीड रोल में अभिषेक और ऐश्वर्या नजर आएंगे और दोनों साथ में देखने को मिलेंगे।

बता दें, ‘गुरु’ फिल्म में भी मणि रत्नम ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लिया था। इसके बाद ‘रावण’ फिल्म भी दोनों साथ नजर आए थे। इस तरह मणि रत्नम की यह फिल्म ऐसी तीसरी होगी, जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या साथ काम करेंगे।

2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने मणिरत्नम की ‘गुरु’ में साथ काम किया था और फिल्म को बहुत पसंद भी किया गया था। इसके बाद दोनों रावण (2010) में साथ नजर आए थे।

. इस बार अभिषेक चौथी बार करेंगे मणि के साथ काम

  • *यदि हालिया रिपोर्ट सच साबित होती हैं, तो यह मणिरत्नम के साथ अभिषेक की चौथी फिल्म होगी। अभिषेक ने पहली बार युवा (2004) में निर्देशक के साथ काम किया था।
  • *हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने मणिरत्नम के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और कहा था कि जब वह पहली बार मुझे युवा के लिए साइन करने के लिए हमारे घर आए थे, तो मुझे लगा कि वह पा (पिता अमिताभ बच्चन) को साइन करने आए हैं।
  • *बकौल अभिषेक, जब मुझे पता चला कि वह मुझे ही चाहता हैं तो मैं बहुत खुश हुआ। कोई भी अभिनेता मणि के साथ काम करने के लिए तैयार है, मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि उन्होंने मुझे अब तक तीन बार इस लायक पाया।
  • तलाक की अफवाह से ऐश्वर्या और अभिषेक पर जोर-
  • इस बीच, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें भी काफी समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ लिया, जब इसी साल जुलाई में दोनों एक हाई-प्रोफाइल शादी में अलग-अलग पहुंचे। अटकलें तब और तेज हो गईं, जब अभिषेक ने ‘ग्रे तलाक’ में वृद्धि पर चर्चा करने वाली एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया।बता दें, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अप्रैल 2007 में शादी की थी। दोनों की बेटी आराध्या का जन्म नवंबर 2011 में हुआ था। अब तक दोनों में से किसी ने तलाक की अफवाहों का खंडन नहीं किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular