Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsएक भी हिट फिल्म न देने वाली यह एक्ट्रेस है दुनिया की...

एक भी हिट फिल्म न देने वाली यह एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे रईस एक्ट्रेस, 66 हजार करोड़ नेटवर्थ

दुनिया की सबसे रईस एक्ट्रेस, 66 हजार करोड़ नेट वर्थ, लेकिन एक भी फिल्म हिट नहीं

जब दुनिया के सबसे अमीर एक्टर या एक्ट्रेसेस की बात होती है, तो शाहरुख खान, सलमान खान, टॉम क्रूज और जॉनी डेप जैसे नाम दिमाग में आते हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड के इन सितारों ने अपनी फिल्मों से करोड़ों की कमाई की है।
यहां हम बताएंगे दुनिया की सबसे रईस एक्ट्रेस के बारे में हैं। इनका नाम है जैमी गर्ट्स (जामी गर्ट्स)। फोर्ब्स के मुताबिक, इनकी कुल संपत्ति 66,000 करोड़ रुपये है। जैमी के पास इतनी दौलत है, जितनी दुनिया के टॉप कलाकारों की संयुक्त रूप से नहीं होगी। इस पर भी खास बात यह है कि जैमी के नाम कोई बहुत बड़ी हिट फिल्म नहीं है।

बॉलीवुड और हॉलीवुड में कोई जैमी के टक्कर का नहीं
बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे धनी कलाकारों की बात करें तो कोई भी जैमी की दौलत (66,000 करोड़) के आगे नहीं टिक पाता है। मसलन – बॉलीवुड में शाहरुख खान के पास 6300 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है।

वहीं सलमान खान के पास 2,900 करोड़, अक्षय कुमार के पास 2,500 करोड़ और आमिर खान के पास 1,862 करोड़ की नेटवर्थ होने की बातें कही जाती रही हैं। उन सभी कुल संपत्तियों को जोड़ लें, फिर भी जैमी बहुत आगे है।

हॉलीवुड में टॉम क्रूज (620 मिलियन डॉलर) और ड्वेन जॉनसन (800 मिलियन डॉलर) जैसे सबसे अमीर सितारे भी जैमी गर्ट्ज की 8 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के आसपास भी नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular