Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsतीन महिलाओं और बच्चे सहित शव कुएं मे मिले......जाने।

तीन महिलाओं और बच्चे सहित शव कुएं मे मिले……जाने।

जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं सहित एक बच्ची का शव मिला है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। कुएं में दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं। वहीं बुजुर्ग महिला का शव पानी की सतह पर तैर रहा था। छह साल की बच्ची पानी में डूबी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से शवों को निकाला गया।

मौके पर पहुंचे एसपी-

घटना की जानकारी लगते ही सागर से एसपी विकास शहवाल व एएसपी लोकेश सिन्हा भी कोपरा गांव पहुंचे । देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती पति करोड़ी लोधी, 29 वर्षीय भारती पति किशोरी लोधी एवं 6 वर्षीय रोमिका पिता किशाोरी लोधी व 65 वर्षीय भाग बाई पति मिट्ठ लोधी के रूप में हुई। आरती व भारती भागबाई के बेटियां होने के साथ देवरानी-जेठानी भी थी। वहीं रोमिका भागबाई की नातिन थी। आरती व भारती मायके में ही रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

दोनों महिलाओं के पति जेल में-

जानकारी के मुताबिक आरती व भारती के ससुराल में एक नवविवाहिता सोनू लोधी ने जहर खाकर आत्महत्या की ली थी। इस मामले में आरती व भारती के परिवार को आरोपित बनाया गया था। इस मामले में भारती और आरती के पति जेल में हैं। स्वजन के मुताबिक सोनू की मौत के बाद उसके स्वजन आरती-भारती के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। इससे यह लोग परेशान हो गए थे। इसी के चलते संभवत: शुक्रवार की रात उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular