Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsमहू मैं युवती के साथ हुई लूटपाट और गैंगरेप घटना पर राहुल...

महू मैं युवती के साथ हुई लूटपाट और गैंगरेप घटना पर राहुल गांधी और मायावती ने मध्य प्रदेश सरकार को बनाया निशाना ।

इंदौर के  महू में दो ट्रेनी आर्मी अफसरों और उनके साथ मौजूद युवतियों के साथ लूटपाट और गैंगरेप की घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा

मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है। महिलाओं के खिलाफ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर रोक लगने का कारण हैहै। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें। देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंखें चुराएंगे।’

मायावती ने लिखा- आपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है 

बसपा नेता मायावती ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ‘मध्य प्रदेश के इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट में घूमने गए सेना के दो अफसरों पर हमला। उन्हें बंधक बनाना तथा उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना अति-शर्मनाक। सरकारों द्वारा लगातार हो रही ऐसी जघन्य घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से ही स्थिति बेकाबू हो गई है। सरकार ध्यान दे।

महिला सम्मान तो दूर उनकी सुरक्षा को लेकर आए दिन जितनी बड़ी-बड़ी बयानबाजी उतनी ही ज्यादा उनके साथ मानवता को शर्मसार कराने वाली जघन्य अपराध की घटनाओं का जारी रहना यह साबित करता है कि खासकर असामाजिक व आपराधिक तत्वों में कानून का डर खत्म हो गया है, यह अति-दुखद व चिंतनीय है।’

जीतू पटवारी ने भी पोस्ट पोस्ट किया-

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है… ‘महू में सैन्य अधिकारियों को बंदी बना कर उनकी साथी के साथ दुष्कर्म की घटना बहुत पीड़ादायक है। विडंबना देखिए कि जो जवान सीमा पर देश की सुरक्षा करता है, वही आज मध्य प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। इससे ज़्यादा शर्मनाक बात क्या होगी? मुख्यमंत्री जी ने मध्य प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया हैं, जहां महिला, दलित, आदिवासी, जवान, किसान, सब पर अत्याचार हो रहा है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular