Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsइस विश्वविद्यालय में गधों को बनाया कुलपति और कुलसचिव!

इस विश्वविद्यालय में गधों को बनाया कुलपति और कुलसचिव!

प्रदर्शन के जरिये एनएसयूआई का आरोप है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी से सम्बद्धता हासिल करने कॉलेज संचालक कुल सचिव कुलपति और निरीक्षण समिति के साथ फर्जीवाड़ा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में सम्बद्धता फर्जीबाड़े को लेकर चल रहा विरोध थमने का? नाम नहीं ले रहा है जहां एक और विश्वविद्यालय ये जिम्मेदार कान में हुई डाले बैठे हैं और किसी भी तरह की कुछ बात सुनना नहीं चाहते हैं वहीं दूसरी और छात्र संगठन एनएसयूआई लगातार तरह तरह के विरोध करके शासन प्रशासन का ध्यान इस गड़बड़ा की ओर सूचना चाह रहा है।

नियमों को ताक पर कॉलेजों को दी गई संबद्धता के विरोध में एनएसयूआई ने अनोखा और विवादित प्रदर्शन किया, जीवाजी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर 3 गधों को टीका लगाकर माला पहनाई गई और फिर उनके गले में कुलसचिव कुलपति और निरीक्षण समिति की तख्तियां लटका दी गई। इस तरह के विरोध प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने कुलपति व सचिव को प्रतिकात्मक रूप से इस शांत और जवाब न देने वाले जीव के समान बताया।

इस प्रदर्शन के जरिये एनएसयूआई का आरोप है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी से सम्बद्धता हासिल करने कॉलेज संचालक कुल सचिव कुलपति और निरीक्षण समिति के साथ फर्जीवाड़ा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के जरिए यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि जो निरीक्षण समिति और कुल सचिव के साथ कुलपति है वह गधों की तरह काम कर रहे। इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद है कि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति कुल सचिव की नींद खुलेगी और फर्जी कॉलेजो के खिलाफ कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि प्रदर्शन से पहले जीवाजी यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच गधों को लेकर विवाद भी हुआ।

वंश महेश्वरी, एनएसयूआई छात्र नेता का इस मामले में क्या कहना है? सुनते हैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular