Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsखुलेआम 2 युवकों का कार से अपहरण, मामला आईफोन 15 से जुड़ा

खुलेआम 2 युवकों का कार से अपहरण, मामला आईफोन 15 से जुड़ा

अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और i20 लाल रंग की कार की तलाश कर घेराबंदी शुरू की। घेराबंदी की सूचना बदमाशों को लगी तो कार सवार बदमाश दोनों छात्रों को हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मील इलाके में छोड़ कर फरार हो गए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मुख्य फूलबाग क्षेत्र में खुलेआम कुछ कार सवार बदमाश दो युवकों को जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गए। अपहरण की यह घटना जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस के भी हाथ पांव भूल गए और पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई ग्वालियर के पुलिस कप्तान धर्मबीर सिंह को भी मैदान में मोर्चा संभालना पडा। इन दोनों युवकों के एक साथी ने दूर खड़े होकर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखिए वीडियो में किस तरह से बदमाश लाल रंग की आई ट्वेंटी में दो युवकों को जबरदस्ती बिठाकर ले जा रहे हैं।

ग्वालियर में पड़ाव थाना क्षेत्र के जलविहार के पास दो छात्र मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे छात्रों को i20 कार सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मारी और विवाद करने लगे विवाद के बाद दोनों छात्रों को कार सवार बदमाश कार में बैठा कर अपहरण कर ले गए पीछे से आ रहे दोनों छात्र के एक साथी ने घटनाक्रम देखा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और थाने पहुँच कर पुलिस से घटना की जानकारी दी अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और i20 लाल रंग की कार की तलाश कर घेराबंदी शुरू की जैसे ही घेराबंदी की सूचना बदमाशों को लगी तो कुछ देर बाद कार सवार बदमाश दोनों छात्रों को हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मील इलाके में छोड़ कर फरार हो गए दोनों छात्र पुलिस तक पहुँचे और पुलिस को बताया की उन्हें बदमाश एक आई15 मोबाईल के चक्कर में ले गए थे पर उनके पास कोई मोबाईल नहीं मिला हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों छात्रों की शिकायत पर लाल रंग की i20 कार सवार 6 बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्त में लेकर अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular