Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsबेटी को बिजली का बिल चुकाने के लिए करनी पड़ी ऐसी नौकरी,...

बेटी को बिजली का बिल चुकाने के लिए करनी पड़ी ऐसी नौकरी, सच्चाई जानने के बाद उड़ जाएंगे आपके होश |

भारत के कई राज्यों में बिजली चोरी की गंभीर समस्या हर कहीं देखने को मिलती है. इसी तरह के एक अनोखे मामला देखने को मिला है ब्रिटेन के बिजली विभाग, कोर्ट और पुलिस को परेशान कर दिया. इस मामले को पूरी दुनिया को चौंका दिया है  दरअसल, ब्रिटेन में एक शख्स ने अपने पड़ोसी के घर से इतनी अधिक बिजली चुरा ली कि उनकी टीनएज बेटी को परिवार के भरण-पोषण में मदद करने के लिए नौकरी करनी पड़ी. इस हैरतअंगेज वाकए ने ब्रिटेन के आम लोगों के बीच आक्रोश फैला दिया है. पुलिस ने इस खुलासे में ऐसी घटना के गंभीर परिणामों को उजागर किया गया है.

बेटी को बिजली का बिल चुकाने के लिए करनी पड़ी ऐसी नौकरी ।

ब्रिटेन की डंडी शेरिफ कोर्ट ने इस मामले की घटना के दौरान पाया कि ह्यूग और ट्रेसी टोरेंस के बिल इतने अधिक थे कि उन्हें भुगतान में मदद के लिए अपनी किशोर बेटी को काम पर लगाना पड़ा. वहीं, 51 वर्षीय आरोपी लेस्ली पिरी ने जुलाई 2017 और अगस्त 2020 के बीच बिजली चोरी करने की बात कबूल कर ली. कोर्ट ने पेशे से इलेक्ट्रीशियन पिरी को दोषी मानते हुए कहा कि वह अपने पड़ोसी की बिजली चोरी करके अपने घर में सप्लाई के बदले उन्हें 4,000 पाउंड (433138 रुपये) चुकाए. कोर्ट ने पिरी को हर महीने 40 पाउंड चुकाने के लिए आठ साल से अधिक की मोहलत भी दी.

तीन साल से अधिक समय बिजली बिल की चोरी का किसी  को भी पता तक लगने नहीं  दिया।

ब्रिटेन के फिफ में टायपोर्ट के लेस्ली पिरी ने एक फोटो फ्रेम के पीछे छिपे एक उपकरण का इस्तेमाल करके बिजली चोरी करने के लिए एक सिस्टम बनाया हुआ था. पिरी ने प्लास्टरबोर्ड में एक छेद किया और हेनले ब्लॉक को छिपाने से पहले इसे पड़ोसी टोरेंस के मीटर से जोड़ दिया. बाद में उसने सप्लाई को एक फ्रेम वाली पेंटिंग के नीचे अलग से जोड़ दिया. पिरी ने इतनी बारीकी से काम किया कि तीन साल से ज्यादा समय तक पड़ोसियों की बिजली चोरी के बारे में किसी को भी पता तक नहीं लगने दी. मामले की जांच करने वालों ने पाया कि एक परिवार अनजाने में अपने साथ ही पड़ोसी के घर के बिजली बिल को भी चुका रहा था.

पिरी की बिजली चोरी के कारण पड़ोसी परिवार को 4,000 पाउंड का नुकसान

सॉलिसिटर जॉन बॉयल ने कहा कि पिरी की बिजली चोरी के कारण पड़ोसी परिवार को 4,000 पाउंड का नुकसान हुआ. शेरिफ मोराग फ्रेजर ने पिरी को चेतावनी दी और पड़ोसी जोड़े को जुर्माना चुकाने का आदेश दिया. बेरोजगारी के कारण पिरी मामूली किश्तों में यह भुगतान करने के लिए तैयार हुआ. हालांकि ह्यूग और ट्रेसी टोरेंस अभी भी लेस्ली पिरी के पड़ोसी हैं, लेकिन उनके रिश्ते तनावपूर्ण हैं. टॉरेंस ने निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि पिरी एक अच्छा लड़का है. जानकारी के मुताबिक,  फिफ काउंसिल पिरी को उस तीन-बेडरूम वाले घर से बेदखल करना चाहती है जिसमें वह 2010 में अपनी मां के मरने के बाद से अकेले रह रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular